Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरमारपीट के मामले में वांछित अभियुक्त को असोथर पुलिस ने दबोचा

मारपीट के मामले में वांछित अभियुक्त को असोथर पुलिस ने दबोचा

Published on

फतेहपुर-असोथर थाना पुलिस ने वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मारपीट के एक मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को कस्बा असोथर के थरियांव मोड़ से दबोचने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, थाना असोथर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 147/2026, धारा 108 बीएनएस के तहत वांछित चल रहे अभियुक्त महेश कुमार (27) पुत्र रामबरन निवासी पासिन का डेरा मजरा सरकण्डी, थाना असोथर को रविवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ अभियान के दौरान की गई।
प्रभारी निरीक्षक असोथर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी थरियांव के पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी सरकण्डी उपनिरीक्षक धीरज जायसवाल अपनी टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने थरियांव मोड़, कस्बा असोथर में घेराबंदी कर अभियुक्त को पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से आवश्यक पूछताछ कर विधिक कार्रवाई पूरी की और उसे न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना कर दिया। पुलिस अभिलेखों के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध थाना असोथर में मुकदमा अपराध संख्या 147/2026 धारा 108 बीएनएस का मामला दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक एवं विवेचक धीरज जायसवाल, चौकी प्रभारी सरकण्डी तथा रिक्रूट आरक्षी सूर्यजीत यादव शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जिले में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी का अभियान लगातार जारी रहेगा।

👁 44.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सोना 21 हजार और चांदी 60 हजार रुपये महंगी, फिर भी धनतेरस पर रिकॉर्ड बिक्री की उम्मीद

महंगाई के बीच भी इस बार धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर ग्राहकों...

यूपी स्टार्टअप नीति-2026: छह स्तंभों से बढ़ेगा नवाचार, StartinUP पोर्टल पर मिलेंगी सुविधाएं

उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप इकोसिस्टम को विकसित करने और युवाओं के नए विचारों को...

UP Panchayat Election News: यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर बोले अशोक बाजपेयी, कहा- सरकार ने नहीं टाले चुनाव

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर जारी सियासी बयानबाजी के बीच भाजपा नेता...

हाथों में तख्तियां, जुबां पर EVM का विरोध: लखनऊ में AJP का प्रदर्शन, बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग

राजधानी लखनऊ में अपनी जनता पार्टी (AJP) के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश...

More like this