Homeराज्यमिर्जापुर : डिप्टी सीएम का भतीजा बनकर डीएम एसपी को फोन कर...

मिर्जापुर : डिप्टी सीएम का भतीजा बनकर डीएम एसपी को फोन कर दबाव बनाकर काम कराने वाले दो गिरफ्तार

Published on

यूपी के मिर्जापुर पुलिस ने दो ऐसे युवकों को गिरफ्तार किया जो प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य का बेटा भतीजा बनकर डीएम एसपी को फोन कर जबर्दस्ती दबाव बनाकर काम कराने का काम करते थे।मिर्जापुर डीएम को फोन करने पर जबरन दबाव बनाने पर डीएम ने कॉल डिटेल खंगाल कर एसएसपी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया तो पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर लिया है।

उत्तर प्रदेश में दोनों डिप्टी सीएम का कभी रिश्तेदार तो कभी बेटा भतीजा बनकर अधिकारियों को धमकाने और उनसे काम करवाने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला मिर्जापुर जनपद से है जहां दो युवक कभी डिप्टी सीएम का भतीजा तो कभी डिप्टी सीएम का बेटा बनकर अधिकारियों को फोन कर काम करवाने का काम करते थे। काम नहीं करने पर जबरदस्ती दबाव बनाते थे।डीएम प्रियंका निरंजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा को फोन कर काम कराने का दबाव बना रहे थे। डीएम प्रियंका निरंजन को शक होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा को कॉल डिटेल निकालने को कहा तो पुलिस ने युवको की लोकेशन निकालकर दबोच लिया और पूछताछ कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है।

बताया जा रहा है पहले एसएसपी के सीयूजी नम्बर पर फिर डीएम के सीयूजी नम्बर पर  फोन कर जबरन काम कराने का दबाव बनाने पर डीएम प्रियंका निरंजन को शक होने पर उहोंने एसएसपी सोमेन बर्मा को कॉल डिटेल निकलवा कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया तो पुलिस ने दो युवकों को दो दिन के अंदर गिरफ्तार कर लिया है जो हिस्ट्रीशीटर है एक पर आठ तो एक पर दो मुकदमें दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी दोंनो जौनपुर के बौरिया थाना रामपुर के रहने वाले हैं एक का नाम राजन तिवारी तो दूसरे का नाम अनुज मौर्य है। राजन डिप्टी सीएम बृजेश पाठक तो अनुज मौर्य डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कभी बेटा तो कभी भतीजा बनकर अधिकारियों पर दबाव बनाते थे फिलहाल पुलिस ने दोनों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

क्षेत्राधिकारी सदर अमर बहादुर ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि दूसरो के नाम से सिमकार्ड को लेकर उपयोग करते थे ताकि पकड़ से दूर रहें।प्रदेश के बड़े राजनेता एवं प्रमुख व्यक्तियों के नाम और पद का उपयोग कर धमकी देकर अनावश्यक रूप से काम करने का अधिकारियों पर दबाव बनाते थे।काम हो जाने पर दोनो अच्छी खासी कमाई कर लेते थे । दोनों को बीएलजे ग्राउंड महुवरिया से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ कर जेल भेज जा रहा है इनसे जुड़े जो भी कनेक्शन है उनकी जांच की जा रही है।

👁 6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

लोधीगंज में आखिर कौन चला रहा है कथित नशे का नेटवर्क? लोगों ने उठाई जांच की मांग-किसका सिस्टम उठे सवाल

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज इलाके में इन दिनों कथित तौर पर मादक...

फतेहपुर: खड़े ट्रक में पीछे से घुसा कंटेनर, चालक गंभीर घायल

फतेहपुर। जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जलाला गांव के पास बुधवार को एक...

फतेहपुर: गंगा नदी में युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी, प्रेम प्रसंग की आशंका पर जांच शुरू

फतेहपुर। जिले के हुसेनगंज थाना क्षेत्र स्थित भिटौरा चौकी के पास नए गंगा पुल...

More like this

लोधीगंज में आखिर कौन चला रहा है कथित नशे का नेटवर्क? लोगों ने उठाई जांच की मांग-किसका सिस्टम उठे सवाल

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज इलाके में इन दिनों कथित तौर पर मादक...

फतेहपुर: खड़े ट्रक में पीछे से घुसा कंटेनर, चालक गंभीर घायल

फतेहपुर। जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जलाला गांव के पास बुधवार को एक...