फतेहपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 489 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के हजारों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भव्य बाइक जुलूस के साथ रैली स्थल पहुंचे और मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सावन गुप्ता के नेतृत्व में अनुभव शुक्ला, आर्यन, अमन श्रीवास्तव, कुनाल ओम, संदीप, फैसल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में युवाओं ने सरकार की विकास योजनाओं के प्रति समर्थन जताते हुए उत्साह के साथ सहभागिता की। बाइक रैली और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही।
Trending Now
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता बाइक जुलूस के साथ पहुंचे
👁 29.2K views






