Homeराज्यउत्तर प्रदेशमुरादाबाद : प्रेमिका की जिद के आगे झुके प्रेमी, पुलिस प्रशासन के...

मुरादाबाद : प्रेमिका की जिद के आगे झुके प्रेमी, पुलिस प्रशासन के पास  जब परिवार साथ नहीं आया, मुस्लिम ने किया कन्यादान

Published on

मुरादाबाद : मुरादाबाद के भोजपुर से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने समाज की बंदिशों, धार्मिक दीवारों और पारिवारिक रुकावटों को तोड़ते हुए इंसानियत की एक नई मिसाल पेश की है। प्रेमिका सरदारनगर चौकी क्षेत्र की है  जबकि प्रेमी भोजपुर थाना क्षेत्र का निवासी है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अचानक  युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और शादी की जिद पर अड़ गई। युवती के इस फैसले से उसका परिवार नाराज़ हो गया और पिता मौके से चले गए। उधर, लड़के वालों ने पुलिस को 112 नंबर पर कॉल कर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और प्रेमी युगल को थाने ले गई। लेकिन प्रेमिका अड़ी रही  उसने साफ कह दिया कि वह किसी भी हाल में अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी। आखिरकार प्रेमिका की जिद के सामने ना केवल प्रेमी, बल्कि परिवार और प्रशासन भी झुक गया।दोनों की शादी गांव के प्राचीन शिव मंदिर में करवाई गई, जहां वरमाला के साथ सात फेरे लेकर दोनों ने जीने-मरने की कसमें खाईं। लेकिन इस कहानी की सबसे बड़ी बात ये रही जब लड़की के अपने परिवार ने शादी में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया, तब एक मुस्लिम युवक सईद अंसारी आगे आए और कन्यादान कर इस रिश्ते को सामाजिक स्वीकृति दी। शादी के बाद प्रेमी अपनी पत्नी को घर लेकर गया, और इस प्रेम विवाह ने ना केवल दो दिलों को जोड़ा, बल्कि पूरे समाज को एकता और इंसानियत का संदेश भी दे दिया।प्रेमी जोड़ा कश्यप समाज से आता है।

👁 5.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: उत्तम उद्योग व्यापार मंडल की जिला कमेटी का हुआ विस्तार, कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

फतेहपुर,उत्तम उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश की फतेहपुर जिला इकाई की बैठक रविवार को...

फतेहपुर: हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के बंकधा गांव में मिले हिस्ट्रीशीटर के हत्यायुक्त शव के...

फतेहपुर पुलिस ने लौटाई 121 लोगों की मुस्कान, 20 लाख रुपये के 121 गुम मोबाइल मालिकों को किए सुपुर्द

फतेहपुर। जनपद पुलिस द्वारा गुमशुदा एवं खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए...

फतेहपुर: मेडिकल कॉलेज में चला नशामुक्ति अभियान, युवाओं को दिया ‘नशे को कहें ना, जिंदगी को कहें हां’ का संदेश

फतेहपुर। नशा मुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अमर...

More like this