यूपी के जनपद मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र में स्थित किशनी चौराहे पर भारतीय पुलिस प्रोटेक्शन फोर्स के नाम से संचालित हो रहे ट्रेनिंग सेंटर के संचालक के खिलाफ सेना और फोर्स में नौकरी लगवाने के नाम से ठगी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज ट्रेनिंग सेंटर चला रहे संचालक के खिलाफ सेना और फोर्स में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का आरोप है। फिलहाल पुलिस ने तेलंगाना से आए युवक और मैनपुरी निवासी एक व्यक्ति की तहरीर के आधार पर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल शुरू कर भंडाफोड़ करते हुए संचालक सहित ठागी मे शामिल एक युवती को भी गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम किया है
आपको वतादे तेलंगाना निवासी अशोक पुत्र श्री राजाईया निवासी रामचंद्रपुर कलोनी करीमनगर थाना वनटाऊन करीमनगर जिला करीमनगर राज्य तेलंगाना-505001 के अलावा सागर पुत्र अन्जईया, चन्द्रशेखर पुत्र सतेईया, श्रीकांत पुत्र नरसईया, रवितेजा पुत्र औधेलु, विजय पुत्र संभारय, लक्ष्मण पुत्र चिन्ना नरसड्या ने रिपोर्ट अरविन्द पाण्डेय नाम के व्यक्ति 02-03 लाख रुपए लेकर CRPF, एयर फोर्स नेवी आर्मी आदि में ट्रेनिग देने के बाद नौकरी लगवाने का दावा कर ठगाई करता था।
अरविंद पांडे ने अब तक 400 से ज्यादा लोगों से 12 करोड़ की ठगाई करने का मामला निकल कर आया
अरविंद पांडे ने 3साल पूर्व ट्रेनिग सेटर भारतीय पुलिस प्रोटेक्शन फोर्स एवम हिन्दुस्तान रक्षा धर्म के नाम से किशनी/विधुना चौराहे से समान रोड पर सेंटर खोला था।
Trending Now
मैनपुरी में फर्जी आर्मी सेंटर का भंडाफोड देश के 400 लोग से 12 करोड़ की ठगाई,भारतीय पुलिस प्रोटेक्शन फोर्स के नाम से चल रहा था ट्रेनिंग सेंटर
👁 4.4K views







