Homeअंतरराष्ट्रीयमोतिगरपुर के पूर्व एसओ समेत 9 लोगों पर कार्रवाई:जबरन जमीन कब्जा और...

मोतिगरपुर के पूर्व एसओ समेत 9 लोगों पर कार्रवाई:जबरन जमीन कब्जा और मारपीट का मामला, कोर्ट ने जारी किया समन

Published on

सुलतानपुर में मानवाधिकार उल्लंघन के एक गंभीर मामले में विशेष न्यायालय ने मोतिगरपुर थाने के पूर्व एसओ समेत नौ लोगों को समन जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 13 मई को होगी। मानवाधिकार के विशेष न्यायाधीश संतोष कुमार की अदालत ने पूर्व थानाध्यक्ष ज्ञानचंद्र शुक्ला सहित नौ आरोपियों को तलब किया था। इस पर एसओ ने कोर्ट में उपस्थित होकर अपना जवाब पेश किया। शेषनारायण को छोड़कर अन्य कोई आरोपी कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। अहदा गांव के निवासी ओमप्रकाश यादव ने अधिवक्ता विवेक श्रीवास्तव के माध्यम से विशेष कोर्ट में याचिका दायर की है। पीड़ित का आरोप है कि 19 जनवरी 2024 को गांव के लक्ष्मीकांत पांडेय परिवार के आठ सदस्यों ने उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। पीड़ित का कहना है कि तत्कालीन थानाध्यक्ष ने न तो उनकी मदद की और न ही आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की। इतना ही नहीं, बिना किसी जांच के पीड़ित और उनके परिवार पर दो दिन के भीतर तीन मुकदमे दर्ज कर दिए गए।

👁 2.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मानसिक तनाव से परेशान बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो बेटों की पहले ही हो चुकी थी मौत

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के कंधिया गांव में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग महिला...

ई-रिक्शा पलटने से व्यक्ति का पैर टूटा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति के गंभीर रूप...

फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार दो मासूम भाइयों को कुचला, मौके पर मौत

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में आज एक हृदयविदारक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर...

More like this