Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुररंगदारी न देने पर BJP के पूर्व विधायक के परिवार की फोटो...

रंगदारी न देने पर BJP के पूर्व विधायक के परिवार की फोटो वायरल, राजनीतिक छवि खराब करने का आरोप पुलिस ने दर्ज की FIR

Published on

यूपी के फतेहपुर जिले  में रंगदारी की मांग पूरी न होने पर पूर्व BJP विधायक विक्रम सिंह और उनके परिवार को बदनाम करने की नीयत से सोशल मीडिया पर उनकी निजी फोटो व वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पूर्व विधायक विक्रम सिंह की शिकायत पर पुलिस ने आईटी एक्ट समेत रंगदारी और धमकी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रंगदारी मांगने का लगाया आरोप

फतेहपुर जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र के BJP के पूर्व विधायक विक्रम सिंह  ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि बीते कुछ दिनों से कुछ अज्ञात लोग लगातार उनसे फोन पर संपर्क कर रंगदारी की मांग कर रहे थे। आरोपियों द्वारा दबाव बनाया जा रहा था कि यदि उन्होंने पैसे नहीं दिए तो उन्हें और उनके परिवार को बदनाम कर दिया जाएगा।

फोटो वायरल कर बदनाम करने की कोशिश

पूर्व BJP  विधायक विक्रम सिंह का आरोप है कि रंगदारी की रकम देने से इनकार करने पर आरोपियों ने उनकी और उनके परिवार के सदस्यों की निजी फोटो व वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर दिए। इसके साथ ही उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की गईं। पूर्व विधायक ने दी गई तहरीर में कहा कि यह सब उनकी राजनीतिक छवि धूमिल करने और समाज में अपमानित करने की साजिश के तहत किया गया है।

जान से मारने की धमकी भी दी

शिकायत में यह भी बताया गया कि फोन करने वाले आरोपियों ने न सिर्फ गाली-गलौज की बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपियों का कहना था कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
पूर्व विधायक ने पुलिस को बताया कि तीन मोबाइल नंबरों सहित कई अन्य नंबरों से लगातार कॉल कर धमकियां दी जा रही थीं।

आईटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए  तीन मोबाइल नंबरों समेत कुछ अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आईटी एक्ट, रंगदारी और धमकी की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है
उन्होंने कहा कि पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच कर रही है और कॉल डिटेल के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया के दुरुपयोग का बढ़ता मामला

यह घटना एक बार फिर सोशल मीडिया के दुरुपयोग और डिजिटल अपराधों के बढ़ते खतरे को दर्शाती है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की धमकी या साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।

👁 41.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मुराइन टोला में सजी साहित्य की सरस महफ़िल, 426वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न

फतेहपुर शहर के मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के...

सत्ता के लिए नहीं, अपनों के हक के लिए उतरी है यह बेटी: साजिया खान की सियासत में एंट्री

फतेहपुर।जिला पंचायत सीट बागबादशाही से इस बार सियासी सरगर्मी कुछ अलग नजर आ रही...

BLO की मौत के बाद उठे सवाल सोसाइट नोट पर अफसरों पर गम्भीर आरोप सियासत हुई तेज कांग्रेश के प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को मिलेंगे...

फतेहपुर से एक बेहद दर्दनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था...

पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली मिलन समारोह सम्पन्न

फतेहपुर - पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली...

More like this

मुराइन टोला में सजी साहित्य की सरस महफ़िल, 426वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न

फतेहपुर शहर के मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के...

सत्ता के लिए नहीं, अपनों के हक के लिए उतरी है यह बेटी: साजिया खान की सियासत में एंट्री

फतेहपुर।जिला पंचायत सीट बागबादशाही से इस बार सियासी सरगर्मी कुछ अलग नजर आ रही...

BLO की मौत के बाद उठे सवाल सोसाइट नोट पर अफसरों पर गम्भीर आरोप सियासत हुई तेज कांग्रेश के प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को मिलेंगे...

फतेहपुर से एक बेहद दर्दनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था...