Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरराजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी का चेयरमैन ने किया उद्घाटन।

राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी का चेयरमैन ने किया उद्घाटन।

Published on

फतेहपुर। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी प्रतिष्ठान का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। वीआईपी रोड स्थित बुलेट चैराहा के निकट संस्थान का उद्घाटन नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य एडवोकेट ने किया। राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी के डायरेक्टर ज्ञान सिंह मौर्य ने बताया कि उनकी फर्म टाटा, वारी और अन्य सभी प्रमुख कंपनियों के ऑनग्रिड और ऑफग्रिड दोनों तरह के सोलर पैनल लगाती है। उनकी सेवाएं आटा चक्की, ट्यूब वेल, घर, ऑफिस और स्कूल सहित सभी क्षेत्रों के लिए उपलब्ध हैं। श्री मौर्य ने भारत सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर योजना के तहत मिल रही सब्सिडी की जानकारी देते हुए बताया कि उपभोक्ता दो केवी के पैनल पर 60000 (केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित राशि) और 3 केवी के पैनल पर 78000 तक की सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, कुछ राज्यों में अतिरिक्त सब्सिडी भी मिलती है। उद्घाटन के अवसर पर आज बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को 10000 की स्पेशल छूट देने की भी घोषणा की। इस मौके पर सूरजदीन मौर्य, इं. आरपी मौर्य, श्रीराम पटेल, शत्रुघ्न लाल, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, बाबूलाल मौर्य, वीरेंद्र मौर्य, जीएल मौर्य, राकेश, देवेंद्र मौर्य, हंसराज सोनी, राजेश मौर्य भी मौजूद रहे।

👁 8.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी की सियासत: आज की 5 बड़ी राजनीतिक खबरें जरूर पढ़ें ऐसी खबर कहि नही मिलेगी

1. ओवैसी ने अखिलेश यादव को दिया गठबंधन का खुला प्रस्तावAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी...

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

More like this