फतेहपुर- रामनगर कौहन घाट में लगभग 2 दर्जन मूर्तियों को विसर्जन करने गए भक्तों के लिए कड़ी धूप में छाया के लिए टेंट (तम्बू) की व्यवस्था व ठंडे पानी और रसीली बूंदी का हजारों लोगों ने भंडारे की अच्छी व्यवस्था *गरीबों के मसीहा ग्राम प्रधान अंकित सिंह गौतम* के द्वारा सराहनीय कार्य के लिए भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने वाले सभी भक्तों ने ग्राम प्रधान जी की तारीफ की व दुर्गा माता से लंबी उम्र की कामना की।

इसी तरह हर वर्ष दूर दराज से आए हुए सभी भक्तों को प्रसाद व धूप में छाया, प्यासे को पानी की व्यवस्था होती रहे, दुर्गा माता भक्त राघवेंद्र सिंह व उनके सैकड़ों साथियों ने उनसे मिलकर बोला प्रधान जी आपका कार्य भक्तों को बहुत बड़ा सहयोग इसी तरह आप के ऊपर माता जी कृपा बनाए रहे।
वहीं बढ़ईन मोहल्ले से मूर्ति विसर्जन करने गए काशी प्रसाद गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता, गोलू गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, राहुल गुप्ता, रोहित, गुप्ता रामप्यारे विश्वकर्मा, दीपू शर्मा, पप्पू शर्मा, पीयूष गुप्ता, उमेश गुप्ता, विनोद गुप्ता, राजन शर्मा, अंशू शर्मा, बेदू दुबे, मोनू गुप्ता, जगदीश शर्मा, दिनेश गुप्ता, सानू गुप्ता, बऊवा शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे व भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर गरीबों के मसीहा रामनगर कौहन प्रधान अंकित सिंह गौतम जी को आशीर्वाद देते हुए लंबी उम्र की कामना की।






