फतेहपुर रायबरेली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के तुराबअली पुरवा गांव में हुए मॉब लिंचिंग कांड को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सोमवार को पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है। अजय राय ने इस दौरान योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि “बाबा के लोगों ने मिलकर युवक की हत्या की है। मृतक ने राहुल गांधी का नाम लिया था, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। प्रदेश में पूरी तरह जंगलराज चल रहा है।”उन्होंने कहा कि एनसीआरबी के ताज़ा आंकड़े साफ़ कर रहे हैं कि प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं और कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। वहीं, पीड़ित परिवार ने मुलाकात के दौरान प्रशासन से मांग की कि आरोपियों पर बुलडोज़र कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि जिस तरह अमानवीय तरीके से हत्या की गई, उसके बाद कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। मामला रायबरेली जिले का है, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की भीड़ द्वारा पिटाई कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है।
Trending Now
रायबरेली मॉब लिंचिंग कांड: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला






