फतेहपुर- रायबरेली में हुई मॉब लिंचिंग की घटना के बाद योगी सरकार ने मृतक हरिओम के परिवार फतेहपुर निवासी सदर कोतवाली क्षेत्र के तुराब अली पुरवा को आर्थिक सहायता प्रदान की है, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और असीम अरुण ने मृतक की पत्नी और माता-पिता से मुलाकात की। सरकार ने मृतक के परिवार को कुल लगभग 13.25 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का फैसला किया। इसके साथ ही मृतक की पत्नी को पेंशन और बेटी की पढ़ाई के लिए हर माह 2,500 रुपये दिए जाएंगे। मृतक के भाई और बहन को सरकारी नौकरी का भरोसा भी दिया गया है। मामले में अब तक 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिनमें से 12 गिरफ्तार हो चुके हैं। योगी सरकार ने कहा है कि मामले में ठोस कार्रवाई की जाएगी और आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे।
Trending Now
रायबरेली मॉब लिंचिंग: योगी सरकार ने मृतक परिवार को दी आर्थिक मदद।






