फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझटेनी के समीप सोमवार की सुबह चार पहिया वाहन की चपेट में आ जाने से 26 वर्षीय युंवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार हथगाम थाना क्षेत्र के अकबरपुर चोराई गांव निवासी रामचरन का पुत्र आदित्य बाइक से खागा किसी काम से आ रहा था। तभी मझटेनी के समीप चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
Trending Now
वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
👁 4.7K views








