यूपी के फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर रेडैया स्थित विवादित स्थल पर पूजा अर्चना करने जा रही महिलाओं की पुलिस से भिड़ंत हो गई। महिलाये कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पूजा करने के लिए जा रहीं थीं। इस दौरान पुलिस ने वैरिकेटिंग लगाई तो महिलाओं ने रास्ते मे ही पूजा अर्चना शुरू कर दी। जिससे पुलिस की भिड़ंत हो गयी पुलिस ने काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन महिलाये पूजा करने में अडिग रही। पिछले दिनों इसी मकबरे में हिन्दू संगठनों व BJP नेताओ ने पहुँच कर पूजा अर्चना कर मजार भी थोड़ी थी इसके बाद यह मामला कोर्ट में चल रहा है। पुलिस ने उस समय दस हिन्दू नेताओ के खिलाफ FIR की थी लेकिन अभी तक किसी की अरेस्टिंग नही हुई। अब यह मामला एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। हिन्दू पक्ष का कहना है कि यह ठाकुर जी विराजमान मन्दिर है।आज की घटना में सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सहित बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद हो गया पुलिस ने विवादित स्थल पर जाने से रोका तो नेतृत्व कर रही महिलाये कोतवाल से भिड़ गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुड़ गई है पुलिस का दावा है कि इन महिलाओं के पीछे किन लोगों का हाथ है और इसकी योजना कैसे बन गई इस पर भी जांच पड़ताल की जा रही है।
Trending Now
विवादित स्थल पर पूजा करने को पुलिस से भिड़ीं महिलाएं ठाकुर द्वारा मकबरा विवाद का न्यायालय में चल रहा है मुकदमा,पुलिस ने शुरू की फिर जांच पड़ताल






