Homeराज्यउत्तर प्रदेशवृंदावन: ठा. बांकेबिहारी मंदिर में अब ‘रेलिंग’ के अंदर से होंगे दर्शन,...

वृंदावन: ठा. बांकेबिहारी मंदिर में अब ‘रेलिंग’ के अंदर से होंगे दर्शन, भीड़ नियंत्रण के लिए नई व्यवस्था लागू

Published on

संवाददाता आलोक तिवारी

विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए एक बड़ा बदलाव किया गया है। मंदिर प्रबंधन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्टील की स्थाई रेलिंग लगाने का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। अब मंदिर में प्रवेश से लेकर निकास तक श्रद्धालु एक व्यवस्थित कतार  में रहकर ही आराध्य के दर्शन कर सकेंगे।गौरतलब है कि एक महीने पहले भी यहाँ ट्रायल किया गया था, जिसमें कुछ तकनीकी दिक्कतें आई थीं। अब उन सभी खामियों को दूर कर पूरी मजबूती के साथ रेलिंग इंस्टॉल कर दी गई हैं। मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य दिनेश गोस्वामी के अनुसार इस रेलिंग व्यवस्था से मंदिर के बाहर गलियों में लगने वाला लंबा इंतजार कम होगा और धक्का-मुक्की जैसी स्थितियों पर लगाम लगेगी।
शनिवार सुबह जब मंदिर के पट खुले तो श्रद्धालु इस नई व्यवस्था को देखकर उत्साहित नजर आए। रेलिंग लग जाने से अब कतारें अनुशासित हैं जिससे बच्चों और बुजुर्गों को दर्शन करने में पहले के मुकाबले काफी आसानी हो रही है। जिलाधिकारी सीपी सिंह ने मंदिर आने वाले भक्तों से अनुरोध किया है कि वे रेलिंग के भीतर कतारबद्ध रहें और सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करें ताकि दर्शन सुगम बने रहें।

👁 6.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मुराइन टोला में सजी साहित्य की सरस महफ़िल, 426वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न

फतेहपुर शहर के मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के...

सत्ता के लिए नहीं, अपनों के हक के लिए उतरी है यह बेटी: साजिया खान की सियासत में एंट्री

फतेहपुर।जिला पंचायत सीट बागबादशाही से इस बार सियासी सरगर्मी कुछ अलग नजर आ रही...

BLO की मौत के बाद उठे सवाल सोसाइट नोट पर अफसरों पर गम्भीर आरोप सियासत हुई तेज कांग्रेश के प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को मिलेंगे...

फतेहपुर से एक बेहद दर्दनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था...

पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली मिलन समारोह सम्पन्न

फतेहपुर - पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली...

More like this