फतेहपुर में एक वृद्ध महिला ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बहु व बेटे पर उसकी जमीन पर अवैध कब्जा करने, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता कनीज बेगम निवासी लाला बाज़ार ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वर्ष 2024 से उसके साथ लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। आरोप है कि मोहम्मद शाहनवाज, बहु शाहीन परवीन व अन्य लोग के द्वारा उनके बीमारी का फायदा उठाते हुए उनकी जमीन को कूट रचित तरीके से अपने नाम दान करवा लिया गया इसके बाद उनको भी घर से निकाल दिया गया अब वह अपनी पुत्री के यहां रहकर जीवन बसर कर रही है जब वह इस बात का विरोध करती है तो उन लोगों के द्वारा उनके साथ गाली-गलौज, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी जाती है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि पीड़िता ने कई बार संबंधित थाना और अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं और वह लगातार उसे व बेटी को परेशान कर रहे हैं। महिला ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर विरोधियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने, अवैध कब्जा हटवाने तथा उसे और उसके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
Trending Now
वृद्ध महिला ने बहु व बेटे पर जमीन कब्जाने और जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप पुलिस ने शुरू की जांच






