यूपी के गोरखपुर, शारदीय नवरात्र के आज नौवे दिन बुधवार को उत्तर प्रदेश के श्रीमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरक्षपीठ की परंपरा का निर्माण करते हुए, कन्या पूजन किया, इस दौरान मुख्यमंत्री ने दुर्गा स्वरूप कुंवारी नौ कन्याओं का पांव पखारा, उनका विधि विधान से पूजन अर्चन किया चुनरी उदय आरती उतारी और श्रद्धा पूर्वक भोजन कराया और उन्हें दक्षिण और उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया मुख्यमंत्री ने परंपरा का निर्वहन करते हुए बटुक पूजा भी की.
मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शारदीय नवरात्रि की नवम तिथि पर पूजा अनुष्ठान व कुंवारी कन्याओं के पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है।उन्होंने कहा कि भारतीय सनातन परंपरा में नारी शक्ति की सनातन आस्था का ये पर्व शारदीय नवरात्रि की मै बधाई देता हूँ.जगत जननी मां दुर्गा उन्हें धन धान्य से परिपूर्ण करें. प्रदेश वासियों को बधाई देता हूँ.मेरा सौभाग्य है कि कुंवारी कन्याओं के पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि ये वास्तव में नारी शक्ति के वंदन और वर्तमान पीढ़ी को जागरूक करने का महत्वपूर्ण आयोजन होता है.ये पर्व हमें इस बात से भी अवगत करता है कि ये चराचर जगत नारी शक्ति आदि शक्ति का ही रूप है.नारी शक्ति उस शक्ति के प्रति हम सभी को आग्रही भी बनाता है.जिस परंपरा में मातृ शक्ति और नारी शक्ति के प्रति रहा हो वो ऐसे ही नहीं रहा होगा ये जीवन के किसी भी पक्ष को लेकर नारी शक्ति के बगैर सृष्टि की कल्पना भी नहीं की जा सकती है.नारी शक्ति की प्राचीन और वर्तमान पीढ़ी इसी भाव के साथ वर्ष में दो बार बसन्तीय और शारदीय नवरात्रि के रूप में जुड़ने का सौभाग्य प्राप्त होता है. पीएम मोदी जी के नेतृत्व में नारी शक्ति को सम्मान और भारत की परंपरा में नारी शक्ति को सम्मान और श्रद्धा के भाव से देखा है.शारदीय नवरात्र के अवसर पर मातृ शक्ति की सुरक्षा से जुड़े मिशन शक्ति के 5 चरण का शुभारंभ किया था. जो सराहनीय रहे हैं.समाज में बेटी सुरक्षित और सम्मानित स्थिति में पाती है तो मानिए की समाज सुरक्षित है. ऐसे उपद्रवी तत्वों से निपटने के लिए कार्यक्रम कराए हैं. 44 हजार महिला पुलिस की भर्ती की गई है. नारी शक्ति के स्वावलंबन से जुड़े केंद्र और प्रदेश स्तर के कार्यक्रम का अभियान चलाया गया है,महिला अपराध से सुरक्षा के लिए अनेक कार्यक्रम किये जा रहे हैं।महिलाओं को लेकर अपराध प्रदेश में सबसे कम हैं.
प्रदेश में 1 करोड़ परिवार या महिलाओं को 12 हजार पेंशन 26 हजार बेटियों को सरकार ने जन्म से शिक्षा और विवाह तक की सारी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह तक ली है। सामूहिक विवाह के लिए एक जोड़े को 1 लाख रुपये प्रदान कर रहे हैं.नारी शक्ति के लिए हम सबकी ये हमारी जिम्मेदारी है. शारदीय नवरात्र पर ये नारी शक्ति के प्रति कृतज्ञता अर्पित करने का पर्व है.कल विजयादशमी पर प्रभु श्रीराम को विजय तिलक और रावण के पुतले जलाए जाएंगे.
Trending Now
शारदीय नवरात्र के नौवें दिन सीएम योगी ने की कन्या पूजन,सीएम ने बेटियों के पांव पखार सीएम योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना
👁 13.5K views







