फतेहपुर,05 सितम्बर। जनपद में शिक्षक दिवस पर ईएसओ इंडिया और निर्मित न्यूज इंडिया ने सयुक्त रूप से डिजिटल प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करने का काम किया | शिक्षक दिवस हर साल 5 सितंबर को भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह दिन शिक्षकों के समर्पण, मेहनत और उनके योगदान को समर्पित है। मां के बाद पहली पाठशाला होते हैं शिक्षक
शिक्षक मां के बाद हमारी पहली पाठशाला माने जाते हैं और हमारे अंधेरे जीवन को उजाले की ओर ले जाने का काम करते हैं। वे हमें ज्ञान देने के साथ ही जीवन को जीने की कला सिखाते हैं, भविष्य में आने वाली चुनौतियों से लड़ने की कला सिखाते हैं और बेहतर भविष्य के निर्माण की प्रेरणा देते हैं। इस पावन मौके पर ईएसओ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष एवम निर्मित न्यूज इंडिया के एडिटर निर्मित द्विवेदी ने जनपद के साथ साथ कई अन्य जनपदों के शिक्षको को डिजिटल प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करने का काम किया कहा कि शिक्षको को कुछ दे पाना हम सब की बात नहीं क्यू कि वह पूरे जीवन को अपने विद्यार्थियों को समर्पित कर देता है इस मौके पर सम्मान पत्र पाने वाले शिक्षकों में विवेक उत्तम ,इंद्रपाल उत्तम,विभा मिश्रा , दुर्गा प्रसाद,गौरव प्रताप सिंह, गौरव तिवारी ,अनुराग शुक्ला ,शिवम बाजपेई ,निश्चल श्रीवास्तव , सूफियान सिद्दीकी ,शिखर पटेल ,विनोद कुमार गुप्ता ,अंकित द्विवेदी ,नितिन तिवारी,राधा शुक्ला ,बलराम सिंह,मनीष सिंह जादौन ,शालिनी सिंह,नीरज दुबे ,शुभी ,सुशील शर्मा सहित एक सैकड़ा से अधिक शिक्षको को डिजिटल प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।








