फतेहपुर- राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष नदीम उद्दीन पप्पू ने मुख्यमंत्री समेत समेत जिला प्रशासन को एक परिपत्र भेज कर सदर तहसील के आसपास सुलभ कंपलेक्स बनवाए जाने मांग की है उन्होंने कहा है कि तहसील दिवस में महिलाएं और पुरुष अपनी अपनी समस्याओं को लेकर आते हैं मौके पर एक भी शौचालय की व्यवस्था नहीं है इससे लोगों को बड़ा सकट का सामना करना पड़ता है वैसे भी हर रोज तहसील मुख्यालय में हजारों की संख्या से महिलाओं व पुरुष के आने जाने का सिलसिला जारी रहता है लेकिन इस सब के बावजूद भी तहसील कार्यालय के आसपास कोई भी सुलभ कंपलेक्स न होने की वजह से आम जनमानस को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में कहा है कि तहसील मुख्यालय के आसपास पर्याप्त भूमि पड़ी है कहीं पर भी शौचालय बनवाया जा सकता है इस संबंध में इसके पहले भी जिला प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई उन्होंने अभिलंब परिसर के नजदीक शौचालय बनवाए जाने की मांग की है
Trending Now
सदर तहसील के पास शौचालय बनवाने की राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष नदीम उद्दीन पप्पू ने उठाई मांग भेजा शासन प्रशासन को पत्र







