Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरसमाजसेवी बलराम सिंह ने अवतरण दिवस पर लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

समाजसेवी बलराम सिंह ने अवतरण दिवस पर लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

Published on

कानपुर। समाजसेवी बलराम सिंह ने अपने अवतरण दिवस को सेवा और मानवता के संदेश के साथ मनाते हुए अपने निवास स्थान पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कराया। शिविर में बड़ी संख्या में गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

कार्यक्रम के दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर, थायराइड, आंखों तथा महिलाओं से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की गई। शिविर में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के जनप्रतिनिधि एवं निवर्तमान महामंत्री राकेश तिवारी ने कहा कि बलराम सिंह ने स्वास्थ्य शिविर लगाकर समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि दूसरों के स्वास्थ्य और भलाई के लिए किया गया कार्य सबसे बड़ा पुण्य होता है।

समाजसेवी बलराम सिंह ने कहा कि यदि ईश्वर ने किसी को सक्षम बनाया है तो उसे हमेशा जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर उन्हें आत्मिक शांति मिलती है।

कार्यक्रम के तहत लाल मोती चैरिटेबल ब्लड सेंटर के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में बताया गया कि 45 किलो से अधिक वजन और 12 प्रतिशत से अधिक हीमोग्लोबिन वाला व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। विशेषज्ञों ने लोगों को रक्तदान के फायदे भी बताए और कहा कि नियमित रक्तदान से कई गंभीर बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है।

अवतरण दिवस समारोह में पहुंचे सैकड़ों लोगों ने बलराम सिंह को माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु होने की कामना की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरुण चैतन्य पुरी महाराज, राकेश तिवारी, अशोक त्रिवेदी, कमल सिंह यादव, मनीष पांडेय, आर.पी. सिंह, हरदीप सिंह सहगल, जग महेंद्र अग्रवाल, सुशील गुप्ता, मनोज यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

👁 31K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में चमका चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल, श्रेया श्रीवास्तव बनीं जिला टॉपर

फतेहपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शहर के...

रिंकू लोहारी द्वारा दिव्यांगजनों को वितरित किए गए ट्राई साइकिल व सहायक उपकरण

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित दिव्यांगजन सशक्तिकरण अभियान के तहत मंगलवार को जिला...

फतेहपुर कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

फतेहपुर जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई...

More like this