फतेहपुर- के पक्का तालाब इलाके में आज जिला प्रशासन ने तालाब की जमीन में बने मकानों पर बुल्डोजर कार्रवाई की है, साथ ही अवैध कब्जे को एक पल में जमींदोज कर दिया, जहां नायब तहसीदार और नगर पालिका की टीम पुलिस फोर्स के साथ अतिक्रमण को हटाने में लगी है। वहीं इस मामले में जिला प्रशासन के द्वारा बताया गया कि वर्ष 2010 में आनंद मान सिंह से तालाब की जमीन के मुदकमें को कोर्ट ने खारिज कर दिया था, यह लोगों को नोटिस जारी की गई लेकिन यह लोग तहसीलदार कोर्ट में मुकदमा पुनः डालकर आनंद मान से जमीन बिक्री किए जाने का जिक्र किया, वहीं मकान मालिकों ने बताया कि वह लोग लगभग 40 साल से यहां रह रहे है, उन लोगों ने आनंद मान सिंह की भूमिधारी जमीन से खरीददारी कर अपने अपने मकानों को बनवाया जिसे आज गिराने के लिए जिला प्रशासन की टीम आई है जिसका विरोध कर रहे है।
Trending Now
सरकारी जमीन पर जमा रखा था कब्जा, गरजा बाबा का बुलडोजर,अब ज्वालागंज की बारी जल्द तालाब में बने मकानों को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा।






