Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरसांसद जी के गांव की सड़क बनते ही उखड़ गई अब ग्रामीण...

सांसद जी के गांव की सड़क बनते ही उखड़ गई अब ग्रामीण कर रहे विरोध ठेकेदार व कार्यदाई संस्था ने किया बड़ा खेल।

Published on

रिपोर्ट अम्बुज उत्तम

फतेहपुर- लहुरी सराय–बुढ़वा न्यूरी जलालपुर सड़क 4 दिन में उखड़ी, ग्रामीणों में आक्रोश
लहुरी सराय से बुढ़वा न्यूरी जलालपुर तक हाल ही में बनी सड़क निर्माण के महज़ चार दिन बाद ही उखड़ने लगी है। सड़क की ऊपरी परत कई जगहों पर टूटकर बाहर आ गई है, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से आवागमन में सुविधा की उम्मीद जगी थी, लेकिन कुछ ही दिनों में गिट्टी और डामर उखड़ने लगे। जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है। लोगों का आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और ठेकेदार के खिलाफ जांच की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
वहीं, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है और जल्द ही स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
सवाल यह उठता है कि जब सड़क चार दिन भी नहीं टिक पाई, तो निर्माण कार्य की निगरानी किस स्तर पर की गई थी? अब देखना होगा कि जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।
इस दौरान अमित उत्तम तिलकेश उत्तम केशव प्रवीण सचान नीरज अतुल आदि ग्रामीण उपस्थित रहें।

👁 16.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

शिक्षा मित्रों की समस्याओं के समाधान की मांग, संगठन ने BSA को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन (जनपद फतेहपुर) ने शिक्षा मित्रों की विभिन्न...

पुलिस अफसर बनकर लोगों को डराते थे आरोपी, फर्जी सिम के जरिए करते थे साइबर ठगी, 17 सिम कार्ड और मोबाइल बरामद।

फतेहपुर: फतेहपुर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक...

फतेहपुर: अन्नपूर्णा भवन निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध, बिंदकी तहसील का किसानों ने किया घेराव

फतेहपुर। जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव में प्रस्तावित अन्नपूर्णा भवन के निर्माण...

भाजपा युवा नेता अजय सिंह रिंकू लोहड़ी की पहल, 300 बुजुर्गों व दिव्यांगों का हुआ पंजीकरण

फतेहपुर की सदर विधानसभा 240 के अंतर्गत ग्राम सभा गौरा कला में भारतीय जनता...

More like this