Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरहाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक का टायर फटा, डंपर परिचालक की कुचलकर...

हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक का टायर फटा, डंपर परिचालक की कुचलकर मौत

Published on

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में डंपर परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक का टायर फटने से वह अनियंत्रित हो गया और हाईवे किनारे खड़े परिचालक को कुचलते हुए निकल गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, थरियांव थाना क्षेत्र के टेक्सारी बुजुर्ग गांव निवासी रक्षपाल (40) पुत्र इंद्रपाल गांव के ही डंपर चालक पप्पू पुत्र गुलाब के साथ परिचालक का कार्य करते थे। शनिवार शाम करीब 6 बजे गिट्टी लोड करने के बाद चालक और परिचालक गांव के सामने हाईवे किनारे डंपर खड़ा कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक का अचानक टायर फट गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर रक्षपाल को कुचलते हुए आगे निकल गया।

हादसे में रक्षपाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी सुनीता देवी (35) सहित बेटियां नीलम, पुष्पा, शिवरानी तथा बेटे मोहन और सोहन का रो-रोकर बुरा हाल है।

थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

👁 42.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, 2 लाख रुपये की मांग; पति पर गंभीर आरोप, FIR दर्ज

फतेहपुर/चांदपुर। जनपद के चांदपुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति पर दहेज की...

असोथर में नवविवाहिता के लापता होने से हड़कंप, परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप

असोथर/फतेहपुर। थाना क्षेत्र के हरनावा गांव से एक संवेदनशील मामला सामने आया है। एक नवविवाहिता...

गांधी पार्क से योग सप्ताह का शुभारंभ, डीएम निधि गुप्ता वत्स ने किया उद्घाटन

फतेहपुर,12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद में योग सप्ताह का शुभारंभ सोमवार सुबह गांधी...

More like this