Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरअपनी ही शादी के दिन युवती लापता, परिवार बेहाल; बरामदगी को लेकर...

अपनी ही शादी के दिन युवती लापता, परिवार बेहाल; बरामदगी को लेकर पुलिस पर बढ़ा दबाव, बजरंग दल ने दी आंदोलन की चेतावनी शादी वाले घर में पसरा सन्नाटा, युवती की तलाश में पुलिस पर बढ़ा दबाव; आंदोलन की चेतावनी

Published on

फतेहपुर। हथगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में जिस घर में बेटी की शादी की शहनाइयां गूंजनी थीं, वहां अब चिंता, बेचैनी और अपनों की तलाश का माहौल है। अपनी ही शादी के दिन 20 नवंबर की शाम युवती के कथित तौर पर लापता होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों ने गांव के ही मसूक अहमद पर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। वहीं, दर्ज एफआईआर में उसके भाई मंजूर और मंसूर पर भी सहयोग करने का आरोप लगाया गया है। युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए 21 नवंबर को क्षेत्राधिकारी दुर्गेश दीप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। दूसरी ओर, बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्राधिकारी से मुलाकात कर युवती की जल्द से जल्द सकुशल बरामदगी की मांग उठाई। इस पर सीओ ने शीघ्र बरामदगी का आश्वासन दिया।

इस दौरान बजरंग दल के जिला गौ रक्षा प्रमुख वैभव गुप्ता ने पुलिस प्रशासन को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि युवती की सकुशल बरामदगी में अब और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्धारित समय में युवती बरामद नहीं हुई तो संगठन पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन और आंदोलन करने को बाध्य होगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार गहरे मानसिक तनाव से गुजर रहा है। परिवार को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई और अपनी बेटी की सुरक्षित वापसी चाहिए।

मौके पर जिला सुरक्षा प्रमुख अनूप सिंह समेत संगठन के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अब पुलिस की कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं। शादी के दिन घर से लापता हुई युवती की तलाश में परिवार पल-पल इंतजार कर रहा है। सवाल यह है कि आखिर युवती की सकुशल बरामदगी कब होगी? पुलिस प्रशासन के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए युवती को जल्द तलाशने और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की है।

👁 59.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

‘कमल मुरझा गया है’, अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा पर साधा निशाना, कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर कही बड़ी बात

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय...

अब जमीन का हर टुकड़ा होगा डिजिटल रिकॉर्ड में दर्ज, यूपी में ड्रोन से बदल रही नक्शों की तस्वीर

उत्तर प्रदेश में जमीनों के रिकॉर्ड को आधुनिक और ज्यादा सटीक बनाने की...

कौन हैं अनिल कसाना? गाजियाबाद की सियासत में बीजेपी को झटका देकर साइकिल पर हुए सवार

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव 2027 से पहले गाजियाबाद की...

More like this

‘कमल मुरझा गया है’, अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा पर साधा निशाना, कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर कही बड़ी बात

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय...

अब जमीन का हर टुकड़ा होगा डिजिटल रिकॉर्ड में दर्ज, यूपी में ड्रोन से बदल रही नक्शों की तस्वीर

उत्तर प्रदेश में जमीनों के रिकॉर्ड को आधुनिक और ज्यादा सटीक बनाने की...