Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरशैलेन्द्र साहित्य सरोवर की464 वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न

शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की464 वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न

Published on

फतेहपुर। शहर के मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले 464 वीं  साप्ताहिक रविवासरीय सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन के पी सिंह कछवाह की अध्यक्षता एवं शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी के संचालन में हुआ । मुख्य अतिथि के रूप में मंदिर के पुजारी विजय कुमार शुक्ल उपस्थित रहे ।

काव्य गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए  के पी सिंह कछवाह ने वाणी वंदना मे अपने भाव प्रसून प्रस्तुत करते हुए कहा- सरस्वती मां, आइए, करें तुम्हारा ध्यान ।
सबके मानस में बसो, दो विद्या का दान।।
पुनः कार्यक्रम को गति देते हुए  काव्य पाठ में कुछ इस प्रकार से अपने अंतर्भावों को प्रस्तुत किया – सारे रिश्ते हो गए ,अब केवल अनुबंध।
मर्यादा के कट गए, हैं जब से तटबंध ।।

डा. सत्य नारायण मिश्र ने अपने भावों को एक छंद के माध्यम से कुछ इस प्रकार व्यक्त किया – अन्यायी वा अत्याचारी ,बहुत अधिक बढ़ रहे निरंतर।
इनसे धरती माता व्याकुल ,  नाश करो इनका हे ईश्वर ।।

राम अवतार गुप्ता ने अपने भावों को मुक्तक में कुछ इस प्रकार पिरोया- भोजला गांव महान है, झांसी की पहचान ।
झलकारी के जन्म से, बढ़ा धरा का मान ।। 

प्रदीप कुमार गौड़ ने अपने क्रम में काव्य पाठ में  कुछ इस प्रकार भाव प्रस्तुत  किये – मात- पिता की सेवा करिए, और बुजुर्गों का सम्मान।
पर उपकार भाव हो मन में, सबसे बड़ा यही है ज्ञान ।।

  डॉ शिव सागर साहू ने काव्य पाठ में अपने भावों को कुछ इस प्रकार शब्द दिए –  मिटा अंधविश्वास को, किया समाज सुधार ।
गुरु नानक से संत को, है प्रणाम सौ बार।।

  काव्य गोष्ठी के आयोजक तथा संचालक शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी ने  एक  मुक्तक के माध्यम से  अपने भाव कुछ इस प्रकार व्यक्त किये- गंगा, गीता, गो,गायत्री,द्विज सब पर संकट है।
आर्य संस्कृति आज विपद में, पड़ा कपट का पट है।।
विज्ञापन का दौर चल रहा, सत्य छिपा मुंह ढांपे,
न्याय विकल, अन्याय हंस रहा, साथ लिए  जमघट है।।

    कार्यक्रम के अंत में  पुजारी जी ने सभी को आशीर्वाद प्रदान किया ।आयोजक ने आभार व्यक्त किया ।

👁 25.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

‘कमल मुरझा गया है’, अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा पर साधा निशाना, कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर कही बड़ी बात

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय...

अब जमीन का हर टुकड़ा होगा डिजिटल रिकॉर्ड में दर्ज, यूपी में ड्रोन से बदल रही नक्शों की तस्वीर

उत्तर प्रदेश में जमीनों के रिकॉर्ड को आधुनिक और ज्यादा सटीक बनाने की...

कौन हैं अनिल कसाना? गाजियाबाद की सियासत में बीजेपी को झटका देकर साइकिल पर हुए सवार

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव 2027 से पहले गाजियाबाद की...

More like this

‘कमल मुरझा गया है’, अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा पर साधा निशाना, कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर कही बड़ी बात

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय...

अब जमीन का हर टुकड़ा होगा डिजिटल रिकॉर्ड में दर्ज, यूपी में ड्रोन से बदल रही नक्शों की तस्वीर

उत्तर प्रदेश में जमीनों के रिकॉर्ड को आधुनिक और ज्यादा सटीक बनाने की...