Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरअसोथर में नवविवाहिता के लापता होने से हड़कंप, परिजनों ने युवक पर...

असोथर में नवविवाहिता के लापता होने से हड़कंप, परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप

Published on

असोथर/फतेहपुर। थाना क्षेत्र के हरनावा गांव से एक संवेदनशील मामला सामने आया है। एक नवविवाहिता के अचानक लापता होने के बाद परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर गांव में चर्चा का माहौल है, जबकि पुलिस जांच में जुट गई है।

परिजनों द्वारा थाना असोथर में दी गई शिकायत के अनुसार, महिला की शादी कुछ माह पूर्व हुई थी। आरोप है कि आरोपी युवक उसे अपने साथ ले गया है। परिजनों का यह भी कहना है कि महिला घर से लगभग 20 हजार रुपये नकद एवं जेवरात लेकर गई है।

शिकायतकर्ता परिवार का आरोप है कि महिला की तलाश के दौरान जब वे आरोपी के घर पहुंचे तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया तथा धमकी देकर वहां से भगा दिया गया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है।

मामले को लेकर समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह ‘जनसेवक’ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने थाना अध्यक्ष असोथर से मुलाकात कर घटना की निष्पक्ष जांच और शीघ्र कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी पुलिस प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।

थाना अध्यक्ष असोथर ने बताया कि प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस टीम महिला और संबंधित युवक की तलाश में जुटी है तथा सभी पहलुओं की जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

👁 62.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

18 साल पुराने पट्टीशाह दोहरे हत्याकांड में 14 आरोपी दोषी करार

फतेहपुर के बहुचर्चित पट्टीशाह दोहरे हत्याकांड में जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने...

यूपी में किन छात्राओं को मिलेगी स्कूटी? जानें कैसे और किसे मिलेगा योजना का लाभ–

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार की बहुप्रतीक्षित रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना को लेकर तैयारियां...

CM योगी के मंत्री और सपा में सियासी टकराव; अखिलेश ने बीजेपी को घेरा, सपा बोली- OP राजभर दोहरे चरित्र के आदमी–

UP Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 (Uttar Pradesh Assembly Elections) को लेकर सियासी सरगर्मियां...

BREAKING FATEHPUR | 38 साल बाद दहेज हत्यारा गिरफ्तार, 28 वर्षों से था फरार

फतेहपुर पुलिस ने 38 साल पुराने दहेज हत्या मामले में बड़ी सफलता हासिल करते...

More like this