Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरBREAKING FATEHPUR | 38 साल बाद दहेज हत्यारा गिरफ्तार, 28 वर्षों से...

BREAKING FATEHPUR | 38 साल बाद दहेज हत्यारा गिरफ्तार, 28 वर्षों से था फरार

Published on

फतेहपुर पुलिस ने 38 साल पुराने दहेज हत्या मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 28 वर्षों से फरार चल रहे सजायाफ्ता अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार वर्ष 1988 में आरोपी जमील पर अपनी पत्नी की दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगा था। मामले में न्यायालय ने उसे दोषी करार देते हुए सजा सुनाई थी। आरोपी लगभग 22 महीने जेल में रहा, जिसके बाद वर्ष 1998 में उसे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी।

जमानत पर रिहा होने के बाद जमील न्यायालय में पेश होना बंद कर फरार हो गया। लगातार अनुपस्थित रहने पर उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन वह वर्षों तक गिरफ्तारी से बचता रहा।

फतेहपुर पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कानपुर में छिपकर रह रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

करीब 38 साल पुराने दहेज हत्या कांड में फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी से यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

👁 33.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

18 साल पुराने पट्टीशाह दोहरे हत्याकांड में 14 आरोपी दोषी करार

फतेहपुर के बहुचर्चित पट्टीशाह दोहरे हत्याकांड में जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने...

यूपी में किन छात्राओं को मिलेगी स्कूटी? जानें कैसे और किसे मिलेगा योजना का लाभ–

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार की बहुप्रतीक्षित रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना को लेकर तैयारियां...

CM योगी के मंत्री और सपा में सियासी टकराव; अखिलेश ने बीजेपी को घेरा, सपा बोली- OP राजभर दोहरे चरित्र के आदमी–

UP Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 (Uttar Pradesh Assembly Elections) को लेकर सियासी सरगर्मियां...

अज्ञात महिला की पहचान के लिए पुलिस ने लिया AI का सहारा, सूचना देने वाले को ₹25 हजार इनाम

फतेहपुर के खागा क्षेत्र में 12 जून को मिले अज्ञात महिला के शव की...

More like this