Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरअज्ञात महिला की पहचान के लिए पुलिस ने लिया AI का सहारा,...

अज्ञात महिला की पहचान के लिए पुलिस ने लिया AI का सहारा, सूचना देने वाले को ₹25 हजार इनाम

Published on

फतेहपुर के खागा क्षेत्र में 12 जून को मिले अज्ञात महिला के शव की पहचान के लिए पुलिस अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का सहारा ले रही है। महिला के चेहरे पर चोट और मारपीट के गंभीर निशान होने के कारण उसकी पहचान करने में कठिनाई आ रही थी।

पुलिस ने AI तकनीक की मदद से महिला के चेहरे की तस्वीर को स्पष्ट और पुनर्निर्मित कर उसकी पहचान कराने का प्रयास शुरू किया है। मामले के खुलासे और मृतका की शिनाख्त के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को महिला के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। पहचान संबंधी महत्वपूर्ण सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹25 हजार का नकद इनाम दिया जाएगा।

पुलिस का मानना है कि जनता के सहयोग और आधुनिक तकनीक की मदद से जल्द ही मृतका की पहचान कर मामले का खुलासा किया जा सकेगा।

👁 46.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में महिला से मोबाइल छिनैती का खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार; चोरी का मोबाइल खरीदने वाला दुकानदार भी शामिल

फतेहपुर। जिले में महिला से मोबाइल छीनने की घटना का कोतवाली पुलिस ने खुलासा...

More like this