Homeलाइफस्टाइलआज से शुरू होगा ज्येष्ठ मास,जानिए क्या है विशेष महत्व

आज से शुरू होगा ज्येष्ठ मास,जानिए क्या है विशेष महत्व

Published on

हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह का विशेष महत्व होता है। यह महीना वैशाख के बाद आता है और हिंदू पंचांग का तीसरा महीना होता है। ज्येष्ठ माह को आम बोलचाल में जेठ महीना भी कहा जाता है। इसमें गर्मी अपने चरम पर होती है। इसलिए यह महीना तप, संयम और सेवा का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक दृष्टि से इस माह में जल सेवा, व्रत, पूजा और दान-पुण्य का विशेष महत्व बताया गया है। खासकर किसी प्यासे को शर्बत या ठंडा पानी पिलाना अत्यंत पुण्यकारी माना गया है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल ज्येष्ठ माह की शुरुआत कब से हो रही है? ज्येष्ठ माह का क्या महत्व है और ज्येष्ठ मास में-

इस साल ज्येष्ठ मास की शुरुआत 13 मई 2025, मंगलवार से हो रही है और यह 11 जून 2025, बुधवार को समाप्त होगा। ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 12 मई की रात 10:25 बजे शुरू होकर 13 मई की रात 12:35 बजे तक रहेगी। इसी आधार पर पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास की गणना 13 मई से मानी जाएगी।

ज्येष्ठ माह का धार्मिक महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बजरंगबली की भगवान राम से पहली मुलाकात ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले मंगलवार को हुई थी। इसलिए इस माह में पड़ने वाले सभी मंगलवार को ‘बड़ा मंगल’ या ‘बुढ़वा मंगल’ के नाम से जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस माह में हनुमान जी और भगवान राम की पूजा-अर्चना करने से विशेष लाभ होता है और जीवन में सुख-शांति आती है। साथ ही, इस दिन दान-पुण्य करने से भी बहुत पुण्य मिलता है। कई स्थानों पर इस दिन हनुमान मंदिरों में भंडारे और जल सेवा भी आयोजित की जाती है।

👁 4.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

प्रधान प्रतिनिधि पर हमले व लूट मामले में कोर्ट सख्त, असोथर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी गांव के प्रधान प्रतिनिधि पर जानलेवा...

असोथर ब्लॉक क्षेत्र में फाग की धूम बुजुर्गों ने जिंदा रखी फाग की परंपरा, ढोलक-करताल की थाप पर गूंजे होली के गीत

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। फाल्गुन का महीना आते ही असोथर ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में...

होली के रंगों में घुला गंगा-जमुनी तहजीब का गुलाल: एक मिसाल

फतेहपुर में होली के पावन पर्व पर एक ऐसी ही सुखद तस्वीर सामने आई,...

फतेहपुर में पुलिस टीम पर हमला, चौकी इंचार्ज समेत 4 पुलिसकर्मी घायल, 13 नामजद आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में अराजक तत्वों ने पुलिस पर हमला कर...

More like this