Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरआने वाली पीढ़ी की कमाई, पढ़ाई व दवाई के ढूंढ़ने होंगे यत्न...

आने वाली पीढ़ी की कमाई, पढ़ाई व दवाई के ढूंढ़ने होंगे यत्न – खखरेरू नगर पंचायत में बुंदेलखंड राष्ट्र समिति का संपर्क संवाद अभियान ।

Published on

फतेहपुर। मेरी माटी, मेरा तीर्थ मेरा फतेहपुर मैं ही संवारूंगा संपर्क संवाद अभियान के तहत बुंदेलखंड राष्ट्र समिति ने खखरेरू नगर पंचायत में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय बुंदेलखंडी ने विचार रखते हुए कहा कि जिला केवल एक भौगोलिक इकाई नहीं, बल्कि हमारी पहचान, हमारी धरोहर और हमारी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य है। यदि हम सब मिलकर अपनी माटी, अपने तीर्थ और अपनी विरासत को सहेजने का संकल्प विकास का मॉडल बाहर से नहीं आएगा, इसे हम सबको अपनी धरती से ही गढ़ना होगा। कहा कि बुंदेलखंड राष्ट्र समिति गाँव-गाँव, नगर-नगर पहुँचकर जनता की राय और सुझाव ले रही है ताकि जिले के सर्वांगीण विकास की रूपरेखा जनता के साथ मिलकर तैयार की जा सके। 12 अक्टूबर को प्रस्तावित सीपीएस कालेज में होने वाली विमर्श गोष्ठी पर सभी को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में संगठन महामंत्री यज्ञेश गुप्ता ने विस्तृत चर्चा की। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्ञानचंद्र केसरवानी, मंडल अध्यक्ष गया पाल, सभासद और समिति नगर अध्यक्ष कोमल मोदनवाल, शुभम ठाकुर, संदीप मोदनवाल, राम विलास निश्रा, संजय केसरवानी, राजेंद्र प्रजापति, राम कृपाल, नन्द राज मिश्रा, कृतार्थ अग्रहरि, मसीर अहमद, रमेश चंद्र पासवान, प्रेम नारायण त्रिवेदी, ओम प्रकाश बाजपेई, राजू गुप्ता आदि नागरिक, युवा और महिला शक्ति ने भागीदारी की। अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

👁 19.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

‘जो पीड़ित है, वो पीडीए है’-अखिलेश यादव का नया चुनावी संदेश, 2027 के लिए सपा ने तेज की तैयारी

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी...

शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को लखनऊ पुलिस ने नागपुर से किया गिरफ्तार

हाईप्रोफाइल शिवा शर्मा हत्याकांड में उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और लखनऊ पुलिस...

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान रिंद नदी में हादसा, चार किशोर डूबे; तीन को बचाया, एक लापता

फतेहपुर। जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान रिंद नदी में बड़ा हादसा हो...

More like this

‘जो पीड़ित है, वो पीडीए है’-अखिलेश यादव का नया चुनावी संदेश, 2027 के लिए सपा ने तेज की तैयारी

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी...

शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को लखनऊ पुलिस ने नागपुर से किया गिरफ्तार

हाईप्रोफाइल शिवा शर्मा हत्याकांड में उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और लखनऊ पुलिस...