
जय हिन्द!
आओ मिलकर करें देश का सम्मान। शहीदों के बलिदान से है हिन्दुस्तान महान। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उन वीर सपूतों को शत-शत नमन, जिनके त्याग और बलिदान से हमें आजादी की यह अमूल्य धरोहर मिली। भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, महात्मा गांधी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महान देशभक्तों के आदर्श हमें राष्ट्रहित, एकता और भाईचारे की प्रेरणा देते हैं। आइए, हम सब मिलकर राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दें और भारत को और भी महान बनाएं। देश की एकता, अखंडता और सम्मान सदैव सर्वोपरि रहे। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।







