Homeराज्यउत्तर प्रदेशकौशाम्बी में मुस्लिम परिवार ने वैदिक मंत्र से सनातन धर्म अपनाया ।

कौशाम्बी में मुस्लिम परिवार ने वैदिक मंत्र से सनातन धर्म अपनाया ।

Published on

यूपी के कौशाम्बी से सामाजिक सद्भाव की एक बड़ी मिसाल सामने आई है। जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र के पुरखास गांव में रहने वाले एक मुस्लिम परिवार ने वैदिक विधि-विधान से हिंदू धर्म को अपनाया है। मंझनपुर स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार, यज्ञ और हवन के बीच हुए इस समारोह में परिवार के तीन सदस्यों ने सनातन परंपरा को विधिवत स्वीकार किया। परिवार के मुखिया महदी अली ने अब अनुज प्रताप सिंह नाम ग्रहण किया है,उनकी पत्नी सायमा अब सौम्या अनुज सिंह और बेटी उर्वा अब उर्विजा अनुज सिंह के नाम से जानी जाएंगी। पूरे वैदिक विधान के साथ संपन्न इस दीक्षा कार्यक्रम में हिंदू रक्षा समिति के पदाधिकारी और स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे। अनुज प्रताप सिंह ने कहा कि ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना से प्रेरित होकर उन्होंने यह निर्णय परिवार की सहमति से लिया है। उनका कहना है कि हिंदू धर्म का सर्वभौमिक दर्शन और मानवता के प्रति सेवा भाव उन्हें हमेशा से आकर्षित करता रहा है। हिंदू रक्षा समिति के तत्वावधान में संपन्न यह आयोजन धार्मिक सहिष्णुता और सामाजिक एकता का प्रतीक बना। समिति के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय पूरी तरह स्वेच्छा से लिया गया है, और संगठन का उद्देश्य किसी पर धर्म परिवर्तन का दबाव नहीं, बल्कि सच्चे मन से आने वालों का स्वागत करना है।

👁 11.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...

UP: राहुल गांधी गृह मंत्री के नाम से ही कांपते हैं, नंदकिशोर गुर्जर बोले- लोग हंसते हैं उनके बयानों पर

Nandkishor Gurjar Statement: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए बयान पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राहुल गांधी के बयान के बाद उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं […]

More like this

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...