Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरगुरु पूर्णिमा पर फतेहपुर भक्ति में सराबोर, जिलेभर में सजे भंडारे, संतों...

गुरु पूर्णिमा पर फतेहपुर भक्ति में सराबोर, जिलेभर में सजे भंडारे, संतों का सम्मान, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Published on

फतेहपुर में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। जिलेभर के एक सैकड़ा से अधिक मठ-मंदिरों और सिद्धपीठों में विशाल भंडारों का आयोजन हुआ, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर गुरुजनों का आशीर्वाद लिया।
रुरेश्वर धाम, पक्का तालाब स्थित बड़े हनुमान मंदिर, गोरखनाथ बाबा मंदिर और जीटी रोड स्थित राधा वाटिका सहित कई धार्मिक स्थलों पर गुरु पूजन, संत सम्मान और भंडारे आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने संत-महात्माओं का अंगवस्त्र और दक्षिणा देकर सम्मान किया।
वहीं भाजपा संगठन की ओर से भी जिले के विभिन्न मठ-मंदिरों में गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम आयोजित किए गए। राज्यमंत्री कृष्णा पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव समेत जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने संतों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। शाम को कई स्थानों पर आरती, कीर्तन और दीपोत्सव का भी आयोजन किया गया।
पूरे जनपद में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर धार्मिक उल्लास, सेवा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देर शाम तक मंदिरों और भंडारों में उमड़ी रही।

👁 49K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में 25 अक्टूबर को होगी विशाल किसान महापंचायत, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान करेंगे शिरकत 

​फतेहपुर जनपद के असोथर नगर में आगामी 25 अक्टूबर को एक विशाल किसान महापंचायत...

फतेहपुर में टीबी के 5 मरीजों को वितरित किया गया पोषण आहार, नेशनल पैथोलॉजी के संचालक सम्मानित

फतेहपुर के पथरकटा चौराहा स्थित निजी नेशनल पैथोलॉजी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

फतेहपुर में 17 और 24 अक्टूबर को लगेगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप, छूटे हुए मतदाताओं को मिलेगा मौका

फतेहपुर में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद पात्र नागरिकों और पहली...

70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया शुभारम्भ

फतेहपुर, स्पोर्ट्स स्टेडियम,में आयोजित 70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (सत्र 2026-27) के दूसरे दिन...

More like this