Homeराज्यउत्तर प्रदेशUP: राहुल गांधी गृह मंत्री के नाम से ही कांपते हैं, नंदकिशोर...

UP: राहुल गांधी गृह मंत्री के नाम से ही कांपते हैं, नंदकिशोर गुर्जर बोले- लोग हंसते हैं उनके बयानों पर

Published on

Nandkishor Gurjar Statement: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए बयान पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राहुल गांधी के बयान के बाद उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेते और वह गृह मंत्री के नाम से ही डर जाते हैं। वहीं, भाजपा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि राहुल गांधी को तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री के लिए जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया, वह सही नहीं था और नेता प्रतिपक्ष को जिम्मेदारी के साथ बोलना चाहिए।

राहुल गांधी बिहार में बंगाल का भाषण पढ़ देते हैं- नंदकिशोर

भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने मीडिया से बातचीत में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी केंद्रीय गृह मंत्री का नाम सुनकर ही डर जाते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को कई बार यह भी पता नहीं होता कि उन्हें किस जगह क्या बोलना है। वह बिहार में बंगाल का भाषण पढ़ देते हैं, इसलिए लोग उन पर हंसते हैं और उनके बयानों को गंभीरता से नहीं लेते।

नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि गृह मंत्री के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 को एक झटके में समाप्त किया गया। इसके साथ ही नक्सलवाद को भी तय समय से पहले खत्म करने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की गई। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि आज देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भी केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व और उनकी कार्यशैली को पहचानती है।

‘राहुल गांधी कई बार बिना सोचे-समझे बयान दे देते हैं’

भाजपा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण की आलोचना करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने अपने भाषण में अनुचित शब्दों का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि किसी भी नेता को बिना सबूत के कोई बात नहीं कहनी चाहिए। केंद्रीय गृह मंत्री के बारे में राहुल गांधी ने जिस तरह की टिप्पणी की, वह सही नहीं थी। त्रिपाठी ने कहा कि राहुल गांधी कई बार बिना सोचे-समझे बयान दे देते हैं, जबकि उन्हें यह ध्यान रखना चाहिए कि पूरा देश उनकी बात सुनता और देखता है।

उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के पद पर बैठे व्यक्ति को जिम्मेदारी के साथ बोलना चाहिए और अपनी भाषा पर भी संयम रखना चाहिए। राहुल गांधी का यही गैर-जिम्मेदाराना रवैया लोगों को पसंद नहीं आता और यही वजह है कि जनता उन्हें अपना पूरा समर्थन नहीं देती।

जानिए गृह मंत्री को लेकर राहुल गांधी का बयान

संसद परिसर के बाहर पत्रकारों से बातचीत में राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि अमित शाह सदन में क्यों नहीं आ रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि वह भारत के कथित तौर पर बहादुर गृह मंत्री हैं, फिर सदन में क्यों नहीं आ रहे?, उन्होंने कहा कि अमित शाह ने छात्रों के आंदोलन से जुड़े मामले में कुछ नहीं किया है और कोई आदेश नहीं दिया है, इस पूरे मामले में उनकी कोई भूमिका नहीं है।

👁 6.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...

‘तथ्यों के साथ चुनौती देता हूं’, अखिलेश के स्कूल बंद करने वाले दावों पर भड़के योगी के मंत्री

UP Basic Education Minister Sandeep Singh: उत्तर प्रदेश में प्राथमिक स्कूलों को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को लोकसभा में आरोप लगाया कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़े पैमाने पर प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए हैं, जिससे गरीब, दलित और पिछड़े परिवारों के […]

More like this

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...