Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरगंदा पानी की छीटें गिराने का विरोध करना महिला को पड़ा भारी,...

गंदा पानी की छीटें गिराने का विरोध करना महिला को पड़ा भारी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष और पिता पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज

Published on

रिपोर्ट-नरसिंह मौर्य

फतेहपुर- नगर पंचायत असोथर के किला पर मोहल्ले में गंदे पानी की छींटें गिराने का विरोध करना एक महिला को महंगा पड़ गया। पीड़िता रामदुलारी पत्नी नरेश ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि सुबह करीब 6 बजे वह अपने घर के पास नाली में बर्तन धो रही थी, तभी पड़ोसी रमेश पुत्र ननकू और उसका बेटा चंद्रभान पासवान, जो भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का मंडल अध्यक्ष बताया जा रहा है, वह अपने जानवरों का गोबर फेंकने के बाद उसी जगह तसला धोने लगे। इससे गंदे पानी की छींटें रामदुलारी के ऊपर पड़ीं। जब महिला ने इसका विरोध किया तो दोनों ने उसे लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर उसका बेटा अजय बचाव में आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि जाते-जाते चंद्रभान ने धमकी दी कि “मैं भाजपा का अनुसूचित जाति का मंडल अध्यक्ष हूं, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।”
थाना अध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि मामले में एनसीआर दर्ज कर जांच की जा रही है। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि राजनीतिक पहुंच का गलत इस्तेमाल कर आम लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है। पीड़ित पक्ष ने निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

👁 9.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...

UP: राहुल गांधी गृह मंत्री के नाम से ही कांपते हैं, नंदकिशोर गुर्जर बोले- लोग हंसते हैं उनके बयानों पर

Nandkishor Gurjar Statement: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए बयान पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राहुल गांधी के बयान के बाद उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं […]

More like this

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...