Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरगाजीपुर में धर्म परिवर्तन की आशंका पर पुलिस का छापा, पिता-पुत्र समेत...

गाजीपुर में धर्म परिवर्तन की आशंका पर पुलिस का छापा, पिता-पुत्र समेत कई लोगों से पूछताछ

Published on

फतेहपुर। जिले के गाजीपुर कस्बे में कथित धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस ने रविवार को एक घर में चल रही प्रार्थना सभा पर छापा मारकर कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मौके से धार्मिक साहित्य भी बरामद होने की बात सामने आई है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, जनसेवक धर्मेंद्र सिंह की शिकायत पर पुलिस टीम ने गाजीपुर कस्बे के एक मकान में छापेमारी की। छापे के दौरान वहां करीब डेढ़ दर्जन लोग मौजूद मिले, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी शामिल थे। आरोप है कि लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था।

मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि उन्हें गाजीपुर निवासी सूरज गुप्ता द्वारा प्रार्थना सभा में बुलाया जाता था। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि वे पिछले लगभग एक वर्ष से यहां आ रहे थे। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि सूरज गुप्ता और उनके पिता सुरेश गुप्ता लंबे समय से इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त हैं।

छापेमारी के दौरान पुलिस को कथित तौर पर ईसाई धर्म से संबंधित साहित्य भी मिला है, जिसे जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। पुलिस सभी संबंधित लोगों को थाने ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

वहीं, बंवारा गांव निवासी ज्ञानेंद्र सिंह ने गाजीपुर थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है और धर्म परिवर्तन से जुड़े आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है।

👁 28.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

समाजवादी पार्टी कार्यालय में मनाई गई राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती, वक्ताओं ने बताया आदर्श शासन और लोककल्याण का प्रतीक

फतेहपुर। समाजवादी Party कार्यालय में रविवार को राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान...

फतेहपुर: 11KV लाइन के 7 खंभे टूटने से तीन दिन से अंधेरे में डूबे कई गांव, भीषण गर्मी में बिजली संकट से त्रस्त ग्रामीण

फतेहपुर। जिले के अशोथर क्षेत्र में आए तेज आंधी-तूफान के बाद बिजली व्यवस्था पूरी तरह...

पुरुषोत्तम मास (मलमास) : भक्ति, साधना और आत्मचिंतन का पावन अवसर

लेखक : शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी हिंदू पंचांग केअनुसार पुरुषोत्तम मास,जिसे अधिमास अथवा मलमास भी कहा जाता है, एक विशेष अतिरिक्त...

शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 439वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न, कवियों ने बिखेरा साहित्यिक रस

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले 439वीं...

More like this