Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरसमाजवादी पार्टी कार्यालय में मनाई गई राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती, वक्ताओं...

समाजवादी पार्टी कार्यालय में मनाई गई राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती, वक्ताओं ने बताया आदर्श शासन और लोककल्याण का प्रतीक

Published on

फतेहपुर। समाजवादी Party कार्यालय में रविवार को राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई, जिसके बाद एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा साहेब वाहिनी के जिलाध्यक्ष डॉ. अमित पाल ने की। इस अवसर पर उन्होंने राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक कुशल प्रशासक, समाज सुधारक एवं महिला सशक्तिकरण की अग्रदूत थीं। उन्होंने अपने शासनकाल में न्याय, सुशासन और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी तथा प्रशासनिक दक्षता की मिसाल कायम की।

डॉ. अमित पाल ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर अपनी अद्वितीय परोपकारिता के कारण ‘लोकमाता’ के नाम से जानी जाती हैं। उन्होंने देशभर में सैकड़ों मंदिरों, घाटों और धर्मशालाओं का निर्माण एवं जीर्णोद्धार कराया। वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर और सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण में उनका योगदान विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा है।

गोष्ठी का संचालन समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार ने किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद डॉ. अशोक पटेल, रीता प्रजापति, प्रवक्ता एडवोकेट जगदीश सिंह, अनिरुद्ध यादव, देवेंद्र लोधी, मनोज यादव, एडवोकेट सुघर लाल यादव, हीरा लाल सही, रत्नेश रत्ना, नंदकिशोर पाल, नफीस उद्दीन, इसरार खान, सुहैल खान, श्रीचंद्र विश्वकर्मा, हेमू, शिव सिंह यादव, ऋषु तिवारी, एडवोकेट संदीप श्रीमाली, अय्यूब खान, बी.के. साहू, एहतिशाम खान, वसीम अहमद, विवेक उमराव, रविंद यादव, एडवोकेट साबिर, इरफान खान, रामफल यादव, सत्यप्रकाश यादव, एहतेशाम उद्दीन, जितेंद्र पासवान, मोहम्मद उन्नाव, मोहम्मद लतीफ, अजय चौधरी, कुलदीप यादव, रोहित, शिवम यादव, कमलेश कुमार, रवि कुमार, दिनेश यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों को अपनाने तथा समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया गया।

👁 17.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: 11KV लाइन के 7 खंभे टूटने से तीन दिन से अंधेरे में डूबे कई गांव, भीषण गर्मी में बिजली संकट से त्रस्त ग्रामीण

फतेहपुर। जिले के अशोथर क्षेत्र में आए तेज आंधी-तूफान के बाद बिजली व्यवस्था पूरी तरह...

गाजीपुर में धर्म परिवर्तन की आशंका पर पुलिस का छापा, पिता-पुत्र समेत कई लोगों से पूछताछ

फतेहपुर। जिले के गाजीपुर कस्बे में कथित धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस ने रविवार...

पुरुषोत्तम मास (मलमास) : भक्ति, साधना और आत्मचिंतन का पावन अवसर

लेखक : शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी हिंदू पंचांग केअनुसार पुरुषोत्तम मास,जिसे अधिमास अथवा मलमास भी कहा जाता है, एक विशेष अतिरिक्त...

शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 439वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न, कवियों ने बिखेरा साहित्यिक रस

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले 439वीं...

More like this