Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरचौथे बड़े मंगल पर पूर्व सैनिकों ने लगाया विशाल शरबत वितरण शिविर

चौथे बड़े मंगल पर पूर्व सैनिकों ने लगाया विशाल शरबत वितरण शिविर

Published on

फतेहपुर। शहर में चौथे बड़े मंगल के अवसर पर सेवा और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। चौथे बड़े मंगल पर चौथे हुए स्थित पावर ग्रिड कॉरपोरेशन में तैनात पूर्व सैनिकों द्वारा भजन-कीर्तन के साथ विशाल शरबत वितरण शिविर का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच पूर्व सैनिकों ने राहगीरों, यात्रियों, ई-रिक्शा चालकों और बाइक सवारों को रोक-रोककर शरबत पिलाया और लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई।

कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धालुओं और आमजन को शीतल शरबत वितरित किया गया। पूर्व सैनिकों ने बताया कि बड़े मंगल के अवसर पर हर वर्ष इसी प्रकार सेवा कार्य आयोजित किया जाता है और भगवान बजरंगबली की कृपा से यह परंपरा आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

पूर्व सैनिकों ने कहा कि समाजहित में किए जाने वाले ऐसे सेवा कार्य न केवल लोगों को राहत पहुंचाते हैं, बल्कि आपसी सहयोग, भाईचारे और सेवा भावना को भी मजबूत करते हैं। भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत देने के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

इस दौरान एस. पांडेय, जगनंदन सिंह, रामेश्वर सिंह, ए.के. दीक्षित, राजेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, विजय कुमार, संजय सिंह, श्रीप्रकाश तिवारी, राजीव कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, संतोष कुमार, मुशीर अहमद सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे

👁 30.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सर्राफा व्यापारियों ने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर। सर्राफा कारोबारी संघ एवं ज्वेलरी उद्योग से जुड़े व्यापारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर...

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी फतेहपुर की नई कार्यकारिणी निर्वाचित

फतेहपुर। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी फतेहपुर की कार्यकारिणी का चुनाव मंगलवार को सरदार वल्लभभाई पटेल प्रेक्षागृह...

झूलते तार और बजबजाती नालियां बने मौत का खतरा, शिकायतों के बाद भी नहीं जागे जिम्मेदार

फतेहपुर। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 चिश्ती कॉलोनी पीरनपुर में लोगों की जिंदगी...

More like this

सर्राफा व्यापारियों ने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर। सर्राफा कारोबारी संघ एवं ज्वेलरी उद्योग से जुड़े व्यापारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर...

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी फतेहपुर की नई कार्यकारिणी निर्वाचित

फतेहपुर। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी फतेहपुर की कार्यकारिणी का चुनाव मंगलवार को सरदार वल्लभभाई पटेल प्रेक्षागृह...