Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरइंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी फतेहपुर की नई कार्यकारिणी निर्वाचित

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी फतेहपुर की नई कार्यकारिणी निर्वाचित

Published on

फतेहपुर। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी फतेहपुर की कार्यकारिणी का चुनाव मंगलवार को सरदार वल्लभभाई पटेल प्रेक्षागृह में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र, उपसभापति इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश तथा चुनाव अधिकारी दुर्गेश यादव, अपर उपजिलाधिकारी की देखरेख में मतदान कराया गया।

चुनाव में डॉ. अनुराग श्रीवास्तव की पूरी टीम ने 286 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की, जबकि गुरमीत सिंह की टीम को 78 वोट मिले। मतगणना के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

नई कार्यकारिणी में डॉ. अनुराग श्रीवास्तव को चेयरमैन, डॉ. विवेक श्रीवास्तव को वाइस चेयरमैन, मोहन ज्योति को कोषाध्यक्ष और अजीत सिंह को सचिव चुना गया। वहीं स्मिता सिंह, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार श्रीवास्तव, शैलेंद्र अग्निहोत्री, प्रवीण अवस्थी एवं चैतन्य कुमार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

चुनाव सम्पन्न होने के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सेवा एवं सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान मौजूद सदस्यों एवं समर्थकों ने नई टीम को बधाई देते हुए संगठन के बेहतर संचालन की उम्मीद जताई।

👁 24.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सर्राफा व्यापारियों ने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर। सर्राफा कारोबारी संघ एवं ज्वेलरी उद्योग से जुड़े व्यापारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर...

चौथे बड़े मंगल पर पूर्व सैनिकों ने लगाया विशाल शरबत वितरण शिविर

फतेहपुर। शहर में चौथे बड़े मंगल के अवसर पर सेवा और श्रद्धा का अनूठा...

झूलते तार और बजबजाती नालियां बने मौत का खतरा, शिकायतों के बाद भी नहीं जागे जिम्मेदार

फतेहपुर। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 चिश्ती कॉलोनी पीरनपुर में लोगों की जिंदगी...

More like this