Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरजल निगम की टंकी का दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीणपानी की...

जल निगम की टंकी का दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीणपानी की टंकी के चेंबर में भरा गोबरयुक्त पानी, ग्रामीणों ने जल निगम से की शिकायत

Published on

फतेहपुर- असोथर विकासखंड के ग्राम सभा कौड़र में जल निगम की पानी की टंकी से दूषित पानी की आपूर्ति किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पानी की टंकी के चेंबर में गोबरयुक्त गंदा पानी भरा हुआ है। टंकी के आसपास अवैध कब्जे और गंदगी के कारण दूषित पानी पाइपलाइन में पहुंच रहा है, जिसे ग्रामीणों को पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने दूषित पानी की वजह से लोगों के बीमार होने की भी बात कही है।

इस संबंध में ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता, जल निगम फतेहपुर को शिकायती पत्र भेजकर मौके का निरीक्षण कराने और समस्या का तत्काल समाधान कराने की मांग की है। पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि पानी की टंकी के चेंबर में गोबर का दूषित पानी भरा हुआ है। इसके अलावा टंकी के चारों ओर घरों का अवैध कब्जा बना हुआ है। इससे साफ-सफाई प्रभावित होने के साथ ही पेयजल स्रोत के दूषित होने की आशंका बनी हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि टंकी से आने वाले पानी की गुणवत्ता की जांच कराए जाने के साथ चेंबर की सफाई और आसपास किए गए कब्जों को हटाया जाना जरूरी है। दूषित पानी की आपूर्ति जारी रहने से ग्रामीणों में बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है।

शिकायत करने वालों में अवध किशोर, जयप्रकाश, राज प्रताप, अरशद खान, पवन कुमार, पुनीत तिवारी, यशवीर सिंह, आदित्य गुप्ता, आशीष तिवारी, विनय सिंह, ओम प्रकाश, अनुराग गुप्ता, अवध राम, हरि प्रसाद समेत अन्य ग्रामीण शामिल हैं। ग्रामीणों ने बताया कि शिकायती पत्र डाक के माध्यम से अधिशासी अभियंता को भेजा गया है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मौके पर जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो आगामी समाधान दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष शिकायती पत्र देकर समस्या से अवगत कराया जाएगा।

बीडीओ से नहीं हो सका संपर्क

मामले में विकासखंड असोथर के खंड विकास अधिकारी कमलेश कुमार से फोन पर वार्ता कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

👁 40.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में 25 अक्टूबर को होगी विशाल किसान महापंचायत, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान करेंगे शिरकत 

​फतेहपुर जनपद के असोथर नगर में आगामी 25 अक्टूबर को एक विशाल किसान महापंचायत...

फतेहपुर में टीबी के 5 मरीजों को वितरित किया गया पोषण आहार, नेशनल पैथोलॉजी के संचालक सम्मानित

फतेहपुर के पथरकटा चौराहा स्थित निजी नेशनल पैथोलॉजी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

फतेहपुर में 17 और 24 अक्टूबर को लगेगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप, छूटे हुए मतदाताओं को मिलेगा मौका

फतेहपुर में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद पात्र नागरिकों और पहली...

70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया शुभारम्भ

फतेहपुर, स्पोर्ट्स स्टेडियम,में आयोजित 70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (सत्र 2026-27) के दूसरे दिन...

More like this