Homeराज्यउत्तर प्रदेश‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर...

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी।

Published on

Ayodhya Ram Mandir Scam: विश्व प्रसिद्ध अयोध्या के राम मंदिर (Ram Mandir) में चढ़ावा चोरी मामले पर सियासत तेज हो गई है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी की घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Minister Anurag Thakur) ने विपक्ष पर हमला बोला है। चढ़ावा गबन से जुड़े सवाल पर अनुराग ठाकुर ने कहा- राम मंदिर ट्रस्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को चिट्‌ठी लिखकर निवेदन किया है कि SIT का गठन किया जाए, ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो सके। ये ट्रस्ट का मामला है, उत्तर प्रदेश सरकार ने उनके आग्रह पर SIT का गठन किया है।

केंद्रीय मंत्री बोले- अत्याचार करने वाले राजनीतिक कर रहे

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा- मुझे लगता है कि अब एसआईटी की जांच रिपोर्ट को आने दीजिए। दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। मैं सिर्फ इतना ही कहूंगा कि जिन लोगों ने सदा राम भक्तों पर अत्याचार किया, रामभूमि आंदोलन पर प्रश्न चिन्ह खड़ा किया। जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे लोग आज भी सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं।

कांग्रेस बोली- BJP और RSS ने देश की आस्था से छल किया

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने BJP-RSS पर हमला बोला है। अजय राय ने कहा- देश की आस्था के साथ BJP-RSS के द्वारा छल किया गया है। आज आस्था को बेचा जा रहा है और धर्म के नाम पर सौदा किया जा रहा है। श्रीराम जन्मभूमि को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है। वह दिखाती है कि एक संगठित लूट हुई है, जिसमें बड़े-बड़े लोग शामिल हैं। ये बात खुद BJP के पूर्व सांसद कह रहे हैं।

अजय राय बोले- PM मोदी, राम मंदिर की लूट के जिम्मेदार

अजय राय ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट में एक रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट नृपेंद्र मिश्रा को चेयरमैन बनाया गया, जो 5 साल 3 महीने तक नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव थे। यानी कि इस संगठित लूट के जिम्मेदार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। ट्रस्ट में शामिल गोपाल राव पहले से ही विवादित रहे हैं। चंपत राय सारा माल लेकर चंपत हो गए। अनिल मिश्रा समेत RSS की पृष्ठभूमि से आने वाले लोगों को ट्रस्ट में पद दिए गए थे। अब इस मामले में सरकार ने SIT गठित कर मान लिया है कि बहुत ही जबरदस्त तरीके से गड़बड़ी हुई है।

👁 9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

BREAKING FATEHPUR : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत, पुलिस जांच में जुटी

फतेहपुर। जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़...

रात्रि चौपाल बनी अखाड़ा! विकास की चर्चा छोड़ जनप्रतिनिधि आपस में भिड़े, VIDEO वायरल

फतेहपुर। सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित रात्रि...

फतेहपुर बिन्दकी में धूमधाम से मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन, राहगीरों को पिलाया शरबत और बांटा प्रसाद

फतेहपुर/बिन्दकी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं भारत जोड़ो यात्रा के प्रणेता राहुल गांधी का जन्मदिन...

More like this

BREAKING FATEHPUR : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत, पुलिस जांच में जुटी

फतेहपुर। जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़...

रात्रि चौपाल बनी अखाड़ा! विकास की चर्चा छोड़ जनप्रतिनिधि आपस में भिड़े, VIDEO वायरल

फतेहपुर। सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित रात्रि...