फतेहपुर: कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सड़क सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट किया कि बिना फिटनेस और परमिट के किसी भी स्कूली वाहन का संचालन नहीं होने दिया जाएगा तथा ऐसे वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में अवैध हूटर, मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न लगे वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही ओवरलोड वाहनों पर टास्क फोर्स के जरिए प्रभावी अभियान चलाने और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति करने को कहा गया।
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बिना हेलमेट दोपहिया, बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन चालकों और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर सख्त चालान अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने नशे में वाहन चलाने वालों का लाइसेंस जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को भी कहा।
डीएम ने एनएचएआई को राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग और प्रचार सामग्री तत्काल हटाने के निर्देश दिए। वहीं पीडब्ल्यूडी को हाईवे से जुड़े संपर्क मार्गों पर स्पीड ब्रेकर, साइनेज, टेबल टॉप, हाईट बैरियर और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं और ओवरलोड वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
Trending Now
डीएम-एसपी का सड़क सुरक्षा पर बड़ा एक्शन, बिना फिटनेस वाले स्कूल वाहन होंगे बंद, हूटर-प्रेशर हॉर्न पर सख्त कार्रवाई
👁 19.9K views







