Homeराज्यउत्तर प्रदेशतेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दम्पति को कुचला, पति की मौके पर मौत...

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दम्पति को कुचला, पति की मौके पर मौत इलाज के दौरान पत्नी ने तोड़ा दम

Published on

रिपोर्ट अनीश रघुवंशी

फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के रारी गांव के समीप गुरुवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया सड़क हादसे में पति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान महिला ने भी दम तोड़ दिया। दम्पति की मौत के बाद खुशियां मातम में तब्दील हो गई।
बताया जा रहा है कि रघुपुर गढ़ा गांव निवासी बेलवा गुप्ता अपनी पत्नी फुलिया को लेकर बाजार गया हुआ था। बाजार से लौटते वक्त जैसे ही वह रारी गांव के समय पहुंचा कि इस दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार जमीन पर गिर पड़े। इस दौरान पति की मौके पर ही दर्दनाक हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। थोड़ी देर बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को आनन फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदो भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने महिला को गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल के लिए भेजा जहां इलाज के दौरान महिला ने भी दम तोड दिया। जबकि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि बेलवा के भांजे की शादी होनी थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए दोनों पति-पत्नी आज बाजार में कपड़ों की खरीदारी करने के लिए गए हुए थे। बाजार से खरीदारी कर वापस लौटते समय वह सड़क हादसे का शिकार हो गए।
वही मामले में किशनपुर थाना अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि हादसे में पति की मौके पर मौत हो गई थी जबकि इलाज के दौरान महिला ने भी दम तोड दिया है शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही की जा रही है।

👁 14.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: असोथर सहकारी समिति में खाद वितरण को लेकर हंगामा, पुलिस न मिलने से रुका वितरण, विरोध के बाद किसानों को मिली यूरिया

असोथर (फतेहपुर)। सावन के पहले सोमवार को असोथर सहकारी समिति में यूरिया खाद वितरण...

फतेहपुर: छह सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षामित्रों ने सीएम से लगाई गुहार, 25 अगस्त के बाद आंदोलन की चेतावनी

फतेहपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ, फतेहपुर ने शिक्षामित्रों की वर्षों पुरानी समस्याओं...

सावन विशेष: आस्था, इतिहास और लोकविश्वास का अद्भुत संगम है असोथर का श्री मोटेमहादेव बाबा धाम

फतेहपुर (असोथर)। सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही फतेहपुर जनपद का ऐतिहासिक कस्बा...

फतेहपुर में विराज शास्त्री की बढ़ी सक्रियता, क्या शास्त्री परिवार की राजनीतिक विरासत संभालेंगे नई पीढ़ी के प्रतिनिधि?

फतेहपुर।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और "जय जवान, जय किसान" का अमर नारा देने वाले...

More like this