Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: असोथर सहकारी समिति में खाद वितरण को लेकर हंगामा, पुलिस न...

फतेहपुर: असोथर सहकारी समिति में खाद वितरण को लेकर हंगामा, पुलिस न मिलने से रुका वितरण, विरोध के बाद किसानों को मिली यूरिया

Published on

असोथर (फतेहपुर)। सावन के पहले सोमवार को असोथर सहकारी समिति में यूरिया खाद वितरण को लेकर किसानों का आक्रोश देखने को मिला। पुलिस बल उपलब्ध न होने के कारण समिति में कुछ समय के लिए खाद वितरण रोक दिया गया, जिससे खाद लेने पहुंचे करीब 100 से 200 किसान परेशान हो गए। किसानों के विरोध और भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के हस्तक्षेप के बाद खाद वितरण दोबारा शुरू कराया गया।
समिति परिसर में सचिव की ओर से सूचना बोर्ड लगाकर बताया गया था कि पुलिसकर्मी उपलब्ध न होने के कारण फिलहाल खाद वितरण स्थगित किया जा रहा है। इससे बड़ी संख्या में किसान घंटों इंतजार करते रहे और नाराजगी जताने लगे।
किसानों की सूचना पर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के असोथर ब्लॉक महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत करने के साथ ही किसानों को लेकर क्षेत्र की निजी उर्वरक दुकानों का रुख किया। उन्होंने बताया कि वीके ट्रेडर्स और रानू ट्रेडर्स ने तत्काल किसानों के अंगूठे लगवाकर 15-15 किसानों को यूरिया उपलब्ध कराई, जबकि आदर्श ट्रेडर्स ने खाद देने से इनकार कर दिया।
दिनेश प्रताप सिंह ने मामले की जानकारी एआरओ नरोत्तम सिंह और डीडी राम जतन को दी। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि जिले में यूरिया की कोई कमी नहीं है और यदि कोई दुकानदार ओवररेटिंग करता है या खाद वितरण में अनियमितता करता है तो शिकायत मिलने पर जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद वीके ट्रेडर्स और रानू ट्रेडर्स से लगभग 30-30 बोरी यूरिया किसानों को 300 रुपये प्रति बोरी की दर से उपलब्ध कराई गई। बाद में स्थानीय पुलिस के सहकारी समिति पहुंचने पर वहां भी खाद वितरण दोबारा शुरू करा दिया गया।
मौके पर मौजूद किसानों अशोक कुमार, रामदत्त निषाद, देवदत्त और नरोत्तम ने आरोप लगाया कि अधिकारियों के निर्देश के बावजूद आदर्श ट्रेडर्स के संचालक ने उन्हें खाद नहीं दी और दुकान से लौटा दिया, जबकि अन्य दुकानदारों ने किसानों को खाद उपलब्ध कराई।
भाकियू (अराजनैतिक) के ब्लॉक महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने चेतावनी दी कि यदि किसानों से यूरिया की ओवररेटिंग की गई या उन्हें खाद के लिए परेशान किया गया तो संगठन आंदोलन करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों और दोषी दुकानदारों की होगी।
इस दौरान निर्मल सिंह चौहान, सोनू सिंह, पप्पू सिंह, महेश रावत, अशोक तिवारी, रमोद दुबे, रामदत्त, कपूर सिंह, बच्चा सिंह, कुलदीप निषाद, रामदुलारी, पवन वर्मा, शिवभवन, रामरती, श्री सिंह, नरपत सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

👁 64.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में 25 अक्टूबर को होगी विशाल किसान महापंचायत, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान करेंगे शिरकत 

​फतेहपुर जनपद के असोथर नगर में आगामी 25 अक्टूबर को एक विशाल किसान महापंचायत...

फतेहपुर में टीबी के 5 मरीजों को वितरित किया गया पोषण आहार, नेशनल पैथोलॉजी के संचालक सम्मानित

फतेहपुर के पथरकटा चौराहा स्थित निजी नेशनल पैथोलॉजी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

फतेहपुर में 17 और 24 अक्टूबर को लगेगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप, छूटे हुए मतदाताओं को मिलेगा मौका

फतेहपुर में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद पात्र नागरिकों और पहली...

70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया शुभारम्भ

फतेहपुर, स्पोर्ट्स स्टेडियम,में आयोजित 70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (सत्र 2026-27) के दूसरे दिन...

More like this

फतेहपुर में 25 अक्टूबर को होगी विशाल किसान महापंचायत, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान करेंगे शिरकत 

​फतेहपुर जनपद के असोथर नगर में आगामी 25 अक्टूबर को एक विशाल किसान महापंचायत...

फतेहपुर में टीबी के 5 मरीजों को वितरित किया गया पोषण आहार, नेशनल पैथोलॉजी के संचालक सम्मानित

फतेहपुर के पथरकटा चौराहा स्थित निजी नेशनल पैथोलॉजी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

फतेहपुर में 17 और 24 अक्टूबर को लगेगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप, छूटे हुए मतदाताओं को मिलेगा मौका

फतेहपुर में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद पात्र नागरिकों और पहली...