Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरदेशहित में दो वर्षों तक सोने के आभूषण नहीं खरीदेंगी महिलाएं, लिया...

देशहित में दो वर्षों तक सोने के आभूषण नहीं खरीदेंगी महिलाएं, लिया सामूहिक संकल्प

Published on

फतेहपुर। पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की महिला शाखा की बैठक संरक्षक रंजना कक्कड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों, बढ़ती महंगाई और देश की आर्थिक स्थिति को लेकर चर्चा की गई।

महिला शाखा की अध्यक्ष जागृति तिवारी ने कहा कि विश्व के कई देशों में तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं और विश्व युद्ध जैसी परिस्थितियां उत्पन्न होती दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही विभिन्न देशों में महंगाई की दर लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों का प्रभाव भारत पर भी पड़ रहा है। पेट्रोलियम पदार्थों, गैस तथा विदेशों से आयात होने वाले सामानों की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आम जनता प्रभावित हो रही है।

उन्होंने कहा कि ऐसे समय में देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। सोने जैसी महंगी धातु की खरीद से विदेशी मुद्रा भंडार पर प्रभाव पड़ता है, इसलिए प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भरता और राष्ट्रहित के संदेश को ध्यान में रखते हुए महिलाओं को कुछ समय तक आभूषणों की खरीद से परहेज करना चाहिए।

बैठक में उपस्थित महिला सदस्यों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे आगामी दो वर्षों तक न तो सोने के नए आभूषण खरीदेंगी और न ही विवाह अथवा अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के लिए नए जेवरात बनवाएंगी। उन्होंने निर्णय लिया कि आवश्यकता पड़ने पर पुराने आभूषणों का ही उपयोग किया जाएगा तथा नए जेवरातों पर होने वाले खर्च की राशि बैंक में जमा की जाएगी। भविष्य में परिस्थितियां सामान्य होने पर उसी धनराशि से आभूषण बनवाए जाएंगे।

महिलाओं ने कहा कि यह निर्णय राष्ट्रहित और आर्थिक मजबूती को ध्यान में रखकर लिया गया है तथा इससे बचत की भावना को भी बढ़ावा मिलेगा।

बैठक में सुमन सिंह मौर्य, मंजूलता देवी, सुनिशा सिंह, रोशनी सिंह, मधुलता सिंह, सुषमा, मीरा देवी, संगम पाल, अंजू देवी, मीरा सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

👁 28.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

प्रेमिका ने पति संग रची साजिश, प्रेमी की हत्या कर शव के किए टुकड़े; गूगल-यूट्यूब पर पहले खंगाली थी जेल और फांसी की जानकारी

फतेहपुर। जिले के बकेवर थाना क्षेत्र में हुए विजय निषाद हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज...

बिजली की अघोषित कटौती के विरोध में 17 जून को बिजली विभाग कार्यालय का घेराव करेगा हिंदू महासभा

फतेहपुर, 1 जून। अखिल भारत हिंदू महासभा जिला इकाई की मासिक बैठक आईटीआई रोड स्थित...

समाजवादी पार्टी कार्यालय में मनाई गई राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती, वक्ताओं ने बताया आदर्श शासन और लोककल्याण का प्रतीक

फतेहपुर। समाजवादी Party कार्यालय में रविवार को राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान...

More like this

प्रेमिका ने पति संग रची साजिश, प्रेमी की हत्या कर शव के किए टुकड़े; गूगल-यूट्यूब पर पहले खंगाली थी जेल और फांसी की जानकारी

फतेहपुर। जिले के बकेवर थाना क्षेत्र में हुए विजय निषाद हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज...

बिजली की अघोषित कटौती के विरोध में 17 जून को बिजली विभाग कार्यालय का घेराव करेगा हिंदू महासभा

फतेहपुर, 1 जून। अखिल भारत हिंदू महासभा जिला इकाई की मासिक बैठक आईटीआई रोड स्थित...