Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरदोबारा पहुंची सरकंडी में खाद्यान्न घोटाले की जांच, उपभोक्ता-कोटेदार आमने-सामने, पुलिस ने...

दोबारा पहुंची सरकंडी में खाद्यान्न घोटाले की जांच, उपभोक्ता-कोटेदार आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Published on

नरसिंह मौर्य, असोथर फतेहपुर फतेहपुर जिले के ग्राम पंचायत सरकंडी में खाद्यान्न घोटाले की जांच को लेकर शुक्रवार को प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही माहौल गरमा गया। दो कोटेदारों पर राशन की घटतौली और गड़बड़ी के आरोपों को लेकर उपभोक्ता और कोटेदार आमने-सामने आ गए। मामला इतना बढ़ा कि पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा और स्थिति को किसी तरह संभाला गया। बता दें कि ग्राम पंचायत सरकंडी के कोटेदार शिवशंकर तिवारी उर्फ बिद्दन और मिथलेश कुमारी पत्नी सुनील तिवारी पर उपभोक्ताओं ने महीनों से गरीबों का हक मारने के गंभीर आरोप लगाए हैं। करीब चार दर्जन से अधिक कार्डधारकों ने जिलाधिकारी को लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। जिलाधिकारी के आदेश पर गठित दस सदस्यीय प्रशासनिक टीम बुधवार को पहली बार जांच के लिए मुंजीकुआं सरकंडी पहुंची थी। उस दौरान 791 पंजीकृत कार्डधारकों में से केवल 150 लोगों के बयान दर्ज हो पाए थे। शुक्रवार को टीम दूसरी बार गांव पहुंची और करीब एक घंटे में करीब 80 से 100 कार्डधारकों से बयान दर्ज किए। जांच टीम ने उपभोक्ताओं के बयान के साथ उनके हस्ताक्षर और वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई। इनमें लगभग 70 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने कोटेदारों पर आरोप लगाया कि वे घटतौली करते हैं, सर्वर न होने का बहाना बनाकर बार-बार दौड़ाते हैं और कई बार अंगूठा लगवाकर राशन नहीं देते। वहीं, कुछ उपभोक्ताओं ने कोटेदारों का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें हमेशा सही मात्रा में खाद्यान्न मिलता है। इसी दौरान आरोप लगाने वाले उपभोक्ताओं और कोटेदारों के बीच कहासुनी बढ़कर झड़प में बदल गई। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर मौजूद पुलिस ने हस्तक्षेप कर हल्का बल प्रयोग किया और हालात काबू में किए। कोटेदार शिवशंकर तिवारी और मिथलेश कुमारी ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि प्रत्येक उपभोक्ता को बराबर राशन दिया जाता है। उन्हें बदनाम करने के लिए यह साजिश रची जा रही है। जांच टीम में नायब तहसीलदार राकेश वर्मा, आपूर्ति निरीक्षक उमेश शुक्ला, राजस्व निरीक्षक रामआसरे विश्वकर्मा, रजनीश श्रीवास्तव और चार लेखपाल समेत कुल दस अधिकारी शामिल रहे। अधिकारियों का कहना है कि जांच प्रक्रिया पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और अंतिम रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। टीम ने यह भी संकेत दिया है कि जल्द ही तीसरी बार जांच कर शेष बचे कार्डधारकों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

👁 15.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मिशन-2027 की तैयारी: सीएम योगी की फतेहपुर रैली में भीड़ जुटाना बना सबसे बड़ा लक्ष्य, विकास की सौगात पर टिकी निगाहें

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को फतेहपुर के मदारीपुर कला में...

25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात; 1500 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को फतेहपुर दौरे पर रहेंगे।...

BJP Protest: संसद में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP सांसदों से अखिलेश यादव ने मिलाया हाथ

Akhilesh Yadav: मानसून सत्र के चौथे दिन संसद भवन के बाहर सियासी घमासान देखने को मिला। एक तरफ विपक्षी सांसद NEET पेपर लीक मामले को लेकर सरकार पर हमला बोल रहे थे, तो दूसरी तरफ NDA सांसद राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में जुटे थे। इसी दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद […]

‘वहां 150 तो यहां 20 पेपर लीक’, लखनऊ में गरजे अखिलेश यादव, बोले- मंत्रियों ने खुद माना कि गड़बड़ी हुई

Akhilesh Yadav Paper Leak Statement: दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और विभिन्न छात्र संगठनों के नेतृत्व में हजारों छात्र पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली की अनियमितताओं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों के प्रदर्शन के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश […]

More like this