Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरनरौली में जश्न-ए-गौसुल वरा की रौनक, हज़रत मौलाना आमिर मियां सफ़वी ने...

नरौली में जश्न-ए-गौसुल वरा की रौनक, हज़रत मौलाना आमिर मियां सफ़वी ने दिया अमन-ओ-भाईचारे का पैग़ाम अकीदतमंदों ने मौलाना से दिन और ईमान के ताल्लुक से सुनी  तकरीर, अमल करने का करा अहद

Published on

फतेहपुर। नरौली जामा मस्जिद के पास बड़े ही अकीदतमंदाना और रूहानियत से भरे माहौल में “जश्न-ए-गौसुल वरा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर दूर-दराज़ से आए उलेमा-ए-किराम, हाफ़िज़, क़ारी और अकीदतमंदों की बड़ी तादाद ने शिरकत की। पूरे इलाके में रातभर “या गौसे पाक! या गौस अलमदद” के नारों से फिज़ा गूंजती रही।
कार्यक्रम की रौनक उस वक्त बढ़ गई जब पुरखास शरीफ से हज़रत मौलाना आमिर मियां सफ़वी मिसबाही साहब तशरीफ़ लाए। उन्होंने अपने बयान में गौसे पाक की जिंदगी और उनके करामाती वाक़ियात पर रौशनी डालते हुए कहा कि औलिया-ए-किराम ने हमेशा मोहब्बत, अमन और इंसानियत का पैग़ाम दिया है। आज ज़रूरत इस बात की है कि हम सब मिलकर हिंदू-मुस्लिम एकता को मज़बूत करें ताकि मुल्क मज़बूत बने और समाज में अमन-ओ-सुकून कायम रहे। उन्होंने यह भी कहा कि गौसे आज़म (रह.) की तालीमात इंसान को खुदा की बंदगी और इंसानियत की खिदमत सिखाती है।
महफ़िल में नात-ए-पाक और हम्द-ओ-सना का सिलसिला भी जारी रहा। हाफ़िज़ शमशाद मुवारी, शहनवाज़ साहब (इलाहाबाद), समी़र (खागा), हाफ़िज़ अब्दुर्रहमान सहित कई नातख़्वानों ने अपने शानदार आवाज़ में गौसे पाक की शान में नात पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया। मुस्लिम समाज के लोग बड़ी तादाद में शामिल हुए और दरूद-ओ-सलाम की सदाओं से पूरा इलाका गूंज उठा। कार्यक्रम के आखिर में मुल्क में अमन, सलामती और भाईचारे की दुआ मांगी गई।
“गौसे पाक के नाम पर एकता और इंसानियत का यह पैग़ाम हर दिल में उतर जाए — यही जश्न-ए-गौसुल वरा की असल रूह है। इस दौरान नरौली जामा मस्जिद के इमाम हाफ़िज़ अब्दुर्रहमान और ग्राम प्रधान मोहम्मद अल्ताफ़, अनवारूल भाई, राजा के साथ ही अन्य लोग मौजूद रहे हैं।

👁 28.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मिशन-2027 की तैयारी: सीएम योगी की फतेहपुर रैली में भीड़ जुटाना बना सबसे बड़ा लक्ष्य, विकास की सौगात पर टिकी निगाहें

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को फतेहपुर के मदारीपुर कला में...

25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात; 1500 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को फतेहपुर दौरे पर रहेंगे।...

BJP Protest: संसद में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP सांसदों से अखिलेश यादव ने मिलाया हाथ

Akhilesh Yadav: मानसून सत्र के चौथे दिन संसद भवन के बाहर सियासी घमासान देखने को मिला। एक तरफ विपक्षी सांसद NEET पेपर लीक मामले को लेकर सरकार पर हमला बोल रहे थे, तो दूसरी तरफ NDA सांसद राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में जुटे थे। इसी दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद […]

‘वहां 150 तो यहां 20 पेपर लीक’, लखनऊ में गरजे अखिलेश यादव, बोले- मंत्रियों ने खुद माना कि गड़बड़ी हुई

Akhilesh Yadav Paper Leak Statement: दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और विभिन्न छात्र संगठनों के नेतृत्व में हजारों छात्र पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली की अनियमितताओं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों के प्रदर्शन के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश […]

More like this