Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरनिचली गंगा नहर में मगरमच्छ देख मचा हड़कंप, हजारों लोगों की उमड़ी...

निचली गंगा नहर में मगरमच्छ देख मचा हड़कंप, हजारों लोगों की उमड़ी भीड़ — वन विभाग और ग्रामीणों ने किया सफल रेस्क्यू

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर फतेहपुर

असोथर थाना क्षेत्र के निचली गंगा नहर में मंगलवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने करीब छह फीट लंबे मगरमच्छ को नहर के किनारे धूप सेंकते हुए देखा। अचानक मगरमच्छ के दिखाई देने से आस-पास के गांवों में दहशत फैल गई। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद भीड़ बढ़कर हजारों में बदल गई।

ग्रामीणों के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे उन्होंने नहर किनारे मगरमच्छ को देखा और तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना पर जरौली चौकी इंचार्ज अंकुश यादव मय हमराह फोर्स मौके पर पहुंचे और भीड़ को नियंत्रित किया। सुरक्षा व्यवस्था के बीच वन विभाग की टीम भी करीब 8 बजे मौके पर पहुंची।

वन विभाग के दारोगा रामराज के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए मगरमच्छ नहर में कूद गया, जिसके बाद उसे पकड़ने में टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार, लगभग 10 बजे वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया।

टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से रामनगर कौहन घाट यमुना नदी में छोड़ दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग और स्थानीय रेस्क्यू टीम की बहादुरी की सराहना की।

वन विभाग के दारोगा रामराज की प्रारंभिक जांच में यह माना जा रहा है कि यह मगरमच्छ यमुना नदी से बहकर निचली गंगा नहर में आ गया था। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है, लेकिन लोगों से नहर किनारे जाने से बचने की अपील की गई है।

👁 28.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

‘जुल्म की हद हो गई’, आजम खान को जमानत के बाद फिर जेल भेजने पर भड़के संजय सिंह, ED की कार्रवाई पर PM मोदी...

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की गिरफ्तारी को लेकर अब राजनीतिक...

‘रामलीला मैदान लोकतंत्र की हल्दीघाटी बन गया है…’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 2027 में होगी विदाई

दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की मेगा रैली को संबोधित...

UP Election : ओवैसी का गठबंधन प्रस्ताव, मायावती का इनकार! यूपी की सियासत में नई हलचल

उत्तर प्रदेश की राजनीति में विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी हलचल तेज...

‘हिंदू धर्म की बुराई कर इस्लाम को अच्छा बताते थे, शादी का झांसा देकर किया शोषण’, पीड़िता बोली- हैवानों की तरह नोचा

लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार...

More like this