Homeराज्यउत्तर प्रदेश‘रामलीला मैदान लोकतंत्र की हल्दीघाटी बन गया है…’, अखिलेश यादव ने BJP...

‘रामलीला मैदान लोकतंत्र की हल्दीघाटी बन गया है…’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 2027 में होगी विदाई

Published on

दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की मेगा रैली को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की राजनीति का जिक्र करते हुए बड़ा दावा करते हुए कहा कि, “जो लोग कभी यूपी से आए थे उन्हें यूपी से ही बाहर कर दिया जाएगा। अखिलेश ने खुले मंच से चेतावनी दी कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगियों की ऐसी विदाई होगी कि वे दोबारा सत्ता में नहीं लौट पाएंगे।”

‘रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी’

रामलीला मैदान में अखिलेश यादव ने इंडिया ब्लॉक की रैली में जुटी भीड़ और वहां गूंज रहे नारों का जिक्र करते हुए कहा कि, “यह मैदान अब लोकतंत्र की हल्दीघाटी बन गया है।” उन्होंने कहा कि जनता का यह अपार समर्थन और बदलाव के नारे इस बात का साफ संकेत हैं कि राजनीतिक परिस्थितियां अब कभी भी बदल सकती हैं। इसके साथ ही अखिलेश ने कहा कि यह राम जी की लीला का मैदान है। सदियों से लोग जानते हैं कि जो पापी हैं, उनका नाश होकर रहता है। राम जी के सामने वो पापी बच नहीं सकते हैं। रामजी का धन चुराने वालों का सर्वनाश होगा।

यूपी के लोग स्वागत करना और विदाई देना अच्छे से जानते हैं

सपा प्रमुख ने अपने संबोधन में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग कभी यूपी से आए थे उन्हें यूपी से ही निकाल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूपी के लोग स्वागत करना और विदाई देना और भी अच्छे से जानते हैं। उन्होंने आगे कहा कि 2027 में ऐसी विदाई होगी कि भारतीय जनता पार्टी और उसके साथी फिर कभी वापस नहीं आ पाएंगे।

‘वोट चोरी हुई इसलिए नहीं बना पाए हम सरकार’

भाजपा पर आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव ने 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि, “2022 में हम यूपी में सरकार नहीं बना पाए क्योंकि, इन लोगों ने हमारे वोट चोरी कर लिए थे। अखिलेश ने बताया कि जब हमने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की तो उन्होंने उलटा मुझे ही नोटिस थमा दिया कि… आप किस आधार पर यह आरोप लगा रहे हैं।” सपा प्रमुख ने दावा किया कि इसके बाद हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ऐसे तमाम वोटर खोज निकाले जिन्होंने 2019 में तो वोट डाला था लेकिन 2022 में उनके नाम काट दिए गए थे। उन्होंने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने एफिडेविट भी दिया लेकिन पता नहीं चुनाव आयोग कौन सी नींद सो रहा है। अखिलेश ने कहा कि हमने सुना है कि, “जबसे जनता जागी है, तब से कुछ कार्रवाई हो रही है।” पहले पीलीभीत में कार्रवाई की है। बंगाल में जो किया है, उसकी शुरुआत रामपुर में हुई। फोर्स लगाकर लोगों को वोट डालने से रोका गया। घरों में जाकर लोगों को धमकाया गया था।

रैली के जरिए विपक्ष का बड़ा शक्ति प्रदर्शन

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया ब्लॉक की इस मेगा रैली में विपक्षी दलों ने लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े अहम मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इस रैली के जरिए विपक्ष ने केंद्र सरकार के खिलाफ एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया है। रैली के दौरान विपक्ष के कई नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर भी सवाल उठाए। विपक्षी दलों का साफ कहना है कि लोकतांत्रिक संस्थाओं और मतदाता सूची की निष्पक्षता से जुड़े मुद्दों पर सरकार और चुनाव आयोग की जवाबदेही तय होना बहुत जरूरी है।

👁 10.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

‘जुल्म की हद हो गई’, आजम खान को जमानत के बाद फिर जेल भेजने पर भड़के संजय सिंह, ED की कार्रवाई पर PM मोदी...

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की गिरफ्तारी को लेकर अब राजनीतिक...

UP Election : ओवैसी का गठबंधन प्रस्ताव, मायावती का इनकार! यूपी की सियासत में नई हलचल

उत्तर प्रदेश की राजनीति में विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी हलचल तेज...

‘हिंदू धर्म की बुराई कर इस्लाम को अच्छा बताते थे, शादी का झांसा देकर किया शोषण’, पीड़िता बोली- हैवानों की तरह नोचा

लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार...

‘जब दिया बुझने वाला होता है तो फड़फड़ाता है’: अखिलेश यादव को श्रापित कहने पर सपा विधायक का सीएम योगी पर करारा हमला

समाजवादी पार्टी के विधायक हृदय नारायण सिंह पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सपा...

More like this

‘जुल्म की हद हो गई’, आजम खान को जमानत के बाद फिर जेल भेजने पर भड़के संजय सिंह, ED की कार्रवाई पर PM मोदी...

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की गिरफ्तारी को लेकर अब राजनीतिक...

UP Election : ओवैसी का गठबंधन प्रस्ताव, मायावती का इनकार! यूपी की सियासत में नई हलचल

उत्तर प्रदेश की राजनीति में विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी हलचल तेज...

‘हिंदू धर्म की बुराई कर इस्लाम को अच्छा बताते थे, शादी का झांसा देकर किया शोषण’, पीड़िता बोली- हैवानों की तरह नोचा

लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार...