Homeराज्यउत्तर प्रदेश‘जुल्म की हद हो गई’, आजम खान को जमानत के बाद फिर...

‘जुल्म की हद हो गई’, आजम खान को जमानत के बाद फिर जेल भेजने पर भड़के संजय सिंह, ED की कार्रवाई पर PM मोदी से किया सवाल

Published on

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की गिरफ्तारी को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आजम खान की गिरफ्तारी को लेकर सीधे केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आजम खान के साथ जो भी हुआ है वह जुल्म की हद है। इलाहाबाद हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आते ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें फिर से गिरफ्तार कर लिया है।

‘PM से पूछा– क्या ED ने सही प्रक्रिया का पालन किया’

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि, “करीब 80 साल के आजम खान को लंबे समय तक जेल में रखा गया है और जब उन्हें हाई कोर्ट से जमानत मिल गई तो उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। आप सांसद ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह पूछना चाहते हैं कि आजम खान की गिरफ्तारी में क्या ईडी ने सही प्रक्रिया अपनाई है? उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि गिरफ्तारी के कारण बताना और पूछताछ से पहले जरूरी कानूनी-प्रक्रिया का पालन करना बेहद अहम है। संजय सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि मामले की गहराई से जांच करने के बजाय आजम खान को सीधे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।”

योगी सरकार पर भी साधा निशाना

आप सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि आजम खान को जब भी किसी मामले में जमानत मिलती थी तो उनके खिलाफ कोई दूसरी कार्रवाई करके उन्हें फिर से जेल भेज दिया जाता था। उन्होंने दावा किया कि जब ऐसे मामले ऊपरी अदालतों में पहुंचते हैं तो वहां आरोपों और सबूतों की जांच होती है और आजम खान के खिलाफ मामलों में पर्याप्त सबूत ही नहीं हैं।

जौहर ट्रस्ट से जुड़े मामले में ED ने किया गिरफ्तार

आपको बता दें कि आजम खान को शनिवार को रामपुर जेल से रिहाई के तुरंत बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। यह बड़ी कार्रवाई जौहर विश्वविद्यालय और मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई थी। गिरफ्तारी के बाद ईडी की टीम उन्हें रात में ही दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय ले गई थी जहां उनसे लंबी पूछताछ की गई। इसके बाद रविवार को आजम खान को गाजियाबाद की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया जहां से अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

👁 21.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

‘रामलीला मैदान लोकतंत्र की हल्दीघाटी बन गया है…’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 2027 में होगी विदाई

दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की मेगा रैली को संबोधित...

UP Election : ओवैसी का गठबंधन प्रस्ताव, मायावती का इनकार! यूपी की सियासत में नई हलचल

उत्तर प्रदेश की राजनीति में विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी हलचल तेज...

‘हिंदू धर्म की बुराई कर इस्लाम को अच्छा बताते थे, शादी का झांसा देकर किया शोषण’, पीड़िता बोली- हैवानों की तरह नोचा

लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार...

‘जब दिया बुझने वाला होता है तो फड़फड़ाता है’: अखिलेश यादव को श्रापित कहने पर सपा विधायक का सीएम योगी पर करारा हमला

समाजवादी पार्टी के विधायक हृदय नारायण सिंह पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सपा...

More like this