Fatehpur- निजीकरण के विरोध में प्रांत व्यापी विरोध प्रदर्शन जारी है संघर्ष समिति को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने समर्थन दिया है।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति कहा है कि ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा यह स्पष्ट करें कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम एवं दक्षिणांचल विद्युत निगम के निजीकरण के बाद सरकार निजी घरानों को सब्सिडी की धनराशि देगी या नहीं। संघर्ष समिति ने आरोप लगाया है कि ग्रांट थॉर्टन को क्लीन चिट देने के मामले में पॉवर कॉरपोरेशन के पैनल पर काम कर रहे अधिवक्ताओं से राय लेकर निदेशक वित्त ने फाइल पर क्लिन चिट दे दी है। आज हाइडिल कॉलोनी स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय में भारतीय किसान यूनियन (आराजनैतिक) के पदाधिकारी अंकित सिंह चौहान ने संघर्ष समिति को निजीकरण के खिलाफ अपना समर्थन दिया। संघर्ष समिति ने भी किसानों को आश्वस्त किया कि इस निजीकरण के आंदोलन के दौरान भी बिजली आपूर्ति संबंधी उनको किसी भी तरह की समस्या नही होने दी जाएगी।
Trending Now
निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति का आदनोलन जारी भाकियू आरा ने दिया समर्थन
👁 2.7K views






